विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

पारंपरिक दाल मखनी की जगह एक बार ट्राई शेफ सारांश गोइला की साबुत हरी दाल मखनी की रेसिपी

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नान के साथ मलाईदार दाल मखनी की गरमा गरम बाउल पसंद न हो. लेकिन क्या होता है जब आपके पास घर पर जरूर काली उड़द की दाल नहीं होती है?

Also Read in
पारंपरिक दाल मखनी की जगह एक बार ट्राई शेफ सारांश गोइला की साबुत हरी दाल मखनी की रेसिपी
  • दाल मखनी की मुख्य सामग्री होती है मक्खन जिसे आपको नहीं भूलना.
  • साबुत हरी मूंग दाल से बनाएं स्वादिष्ट दाल मखनी.
  • इसका स्वाद मूल दाल मखनी जैसा ही होता है.

कई बार ऐसा होता है कि हम एक निश्चित व्यंजन के लिए तरसते हैं और हम अपनी क्रेविंग को सिर्फ इसलिए पूरा नहीं कर पाते हैं क्योंकि हमारे पास इसे बनाने के लिए घर पर सटीक सामग्री नहीं होती है. अब दाल मखनी को ही ले लीजिए. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नान के साथ मलाईदार दाल मखनी की गरमा गरम बाउल पसंद न हो. लेकिन क्या होता है जब आपके पास घर पर जरूर काली उड़द की दाल नहीं होती है? क्या इसका मतलब आप दाल मखनी बिल्कुल नहीं बना सकते? गलत. गोइला बटर चिकन के संस्थापक, सेलिब्रिटी शेफ सारांश गोइला के पास एक ऐसा समाधान है जिसका स्वाद उतना ही अच्छा है.

एक स्वादिष्ट इंस्टाग्राम रील में, शेफ गोइला हमें हरी दाल मखनी के बारे में बताते हैं. हां, आपने एकदम सही सुना. लेकिन अब आप पूछेगें की हरी दाल क्यों? वजह साफ है. इस तैयारी के लिए, आप काली उड़द की दाल का उपयोग करने के बजाय, हमारे देसी किचन स्टेपल, साबुत हरी मूंग दाल का उपयोग करेंगे.

Leftover Pickle Masala Recipes: अब अचार के बचे हुए मसाले को फेंकने नहीं, बनाएं ये पांच स्वादिष्ट अचारी रेसिपीज

लेकिन रुकिए, हम आगे क्या करें. शेफ गोइला की इंस्टाग्राम रील मदद के लिए यहां है.

"इसे भिगोएं, उबालें, और फिर इसे अपने पारंपरिक दाल मखनी टमाटर बेस में डालें," यह शेफ गोइला की सरल सलाह है.

इस रेसिपी में बाकी सब कुछ वैसा ही रहता है. दाल मखनी की मुख्य सामग्री होती है मक्खन जिसे आपको नहीं भूलना - "बहुत सारा मक्खन, बहुत सारी कसूरी मेथी और बहुत सारी क्रीम". और आपकी दाल मखनी तैयार है वो भी साबुत हरी मूंग दाल के साथ. इसका स्वाद मूल दाल मखनी जैसा ही होता है.

कैप्शन में शेफ गोइला की विशेषज्ञ गारंटी है - "अपनी दाल मखनी को साबुत हरी मूंग दाल के साथ बनाने की कोशिश करें और आप परिणामों से चकित रह जाएंगे. यह दाल मखनी को देखने का आपका नजरिया बदल देगा.”

जब शेफ गोइला कहते हैं, हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह स्वाद​ में बिल्कुल भी कम नहीं होगी.

क्या अब इस दाल मखनी की बात करते हुए क्या आपको असली दाल मखनी के लिए क्रेविंग हो रही हैं? चिंता न करें, आप यहां उड़द की दाल के साथ दाल मखनी की रेसिपी देख सकते हैं.

यह रेसिपी आपको शेफ गोइला की हरी दाल मखनी बनाने में भी मदद करेगी, क्योंकि ज्यादातर स्टेप एक जैसे होंगे, लेकिन यह याद रखें सिर्फ साबुत हरी मूंग दाल के साथ ही इसे बनाएं.

Chhanar Bora Recipe: क्या कभी आपने ट्राई किया है यह क्रिस्पी सॉफ्ट बंगाली स्टाइल छेना पकौड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Dal Makhani, Whole Green Dal Makhani, Dal Makhani Recipe, Green Dal Makhani Video, Saransh Golia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com