- यह एक 'सुपर से ऊपर' केक था.
- राज कुंद्रा ने और भी खास बना दिया था एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज करके.
- केक पर शिल्पा के लिए एक बहुत ही शानदार और प्यारा मेसेज लिखा था
बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया. 8 जून को शिल्पा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और बिना किसी शक के उन्होंने इस समय को खूब इनज्वाय किया. इस खास दिन को उनके पति राज कुंद्रा ने और भी खास बना दिया था एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज करके. और उनकी इस स्पेशल पार्टी में सबसे खास था शिल्पा का बर्थडे केक. यह एक 'सुपर से ऊपर' केक था. एक नजर इस यमी केक पर...
इस केक पर शिल्पा के लिए एक बहुत ही शानदार और प्यारा मेसेज लिखा था. केक पर लिख था- “सुपर से ऊपर बेटी, बहन, वीबी और मां.” इसके साथ ही इस केक पर लाल साड़ी पहने शिल्पा जैसी एक डॉल भी रखी हुई थी. यह वीडियो शिल्पा ने शेयर किया, जिसमें वे अपने बर्थडे केक को देखकर बेहद खुश नजर आ रही हैं.
(ये भी पढ़ें- Celebrities Diet: कैटरीना कैफ को पसंद है स्ट्रीट फूड, खूब खाती हैं ये चीजें...)
सुपर डांसर के दूसरे चैप्टर में शिल्पा जज थीं, जिसमें वो बेहतरीन परफॉमेंस पर चीढ़ी पर चढ़ कर बोलती थीं 'सुपर से भी ऊपर'. इसलिए ही इस केक पर राज ने एक सीढ़ी भी बनवाई थी.
राज कुंद्रा ने भी इसे शेयर करते हुए लिखा कि “काश मैं बीते समय को वापस ला पाता. तो मैं तुम्हे और पहले पाकर लम्बे समय तक तुम्हे प्यार करता. तुम्हारे बारे में सोच कर मैं जागता हूं. तुम्हारे सपने देखकर ही मैं सोता हूं. तुम्हारा साथ मेरी जिंदगी है. आई लव यू गॉर्जियस गर्लफ्रेंड शिल्पा अभी और मेरी आखिरी सांस तक.”
और पढ़ने के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Birthday, Raj Kundra, Pooja Dhingra