- गाजर के जूस में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है.
- गाजर और चुकंदर का जूस पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है.
- गाजर और चुकंदर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है.
Beetroot Carrot Juice Benefits: सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर मार्केट में आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक हैं. गाजर और चुकंदर (Beetroot Carrot Benefits) दोनों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इन दोनों को आप अपनी डाइट में सलाद, सूप और जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. गाजर और चुकंदर (Beetroot Carrot Juice) दोनों के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. असल में सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है. ऐसे में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को वायरल फ्लू से बचाने में मदद कर सकती है. चुकंदर (Beetroot Benefits) में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, जैसे गुण पाए जाते हैं. तो, वहीं गाजर में विटामिन सी, कैरोटीनायड और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
गाजर और चुकंदर का जूस पीने के फायदेः
1. इम्यूनिटीः
गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. गाजर में विटामिन सी और चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया

गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.Photo Credit: iStock
2. मोटापाः
मोटापा कम करने के लिए सर्दियों के मौसम को सबसे अच्छा मौसम माना जाता है. वजन घटाने के लिए आप चुकंदर, गाजर और पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को घटाने में मददगार हो सकता है.
3. स्ट्रेसः
गाजर के जूस में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है. गाजर और चुंकदर के जूस में पाए जाने वाले गुण स्ट्रेस की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. स्किनः
गाजर और चुकंदर का जूस पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है. ये स्किन से डेड सेल्स की ऊपरी परत हटाने, स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है.
5. पाचनः
पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं. तो, आपके लिए गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले गुण पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Raw Onion Benefits: रोजाना कच्ची प्याज खाने के 7 कमाल के फायदे
Calcium Rich Foods: सर्दियों में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन
Ladoo For Winter: सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए इन लड्डू रेसिपीज को करें ट्राई
Pudina Rice: हेल्दी और कम्फर्ट मील के लिए परफेक्ट डिश है पुदीना राइस रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं