विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये 6 बेस्ट वेजिटेरियन रेसिपीज़

चाइनीज़ फूड ऐसा है जिसे भारत में खूब चाव से खाया जाता है. यहां हम चाइनीज खाने के इंडियन वर्जन की बात कर रहे हैं.

चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये 6 बेस्ट वेजिटेरियन रेसिपीज़
  • चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये 6 बेस्ट वेजिटेरियन रेसिपीज़
  • हर देश के खाने का अपना एक अलग स्वाद.
  • हक्का नूडल्स बच्चों को भी खूब पसंद आएगी.

दुनियाभर में आपको खाने की ढेरों वैराइटी देखने को मिलती है और हर देश के खाने का अपना एक अलग स्वाद. लेकिन, चाइनीज़ फूड ऐसा है जिसे भारत में खूब चाव से खाया जाता है. यहां हम चाइनीज खाने के इंडियन वर्जन की बात कर रहे हैं. शेजवान राइस, नूडल्स, सब्जी और पनीर इंडो-चाइनीज व्यंजनों को खास बनाते हैं. दिलचस्प बात यह कि कोई भी चाइनीज़ व्यक्ति इन व्यंजनों को अलग नहीं बता पाएगा क्योंकि ये सभी ज्यादातर सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचअप और शेज़वान सॉस के मिश्रण से बनाए जाते हैं. ये व्यंजन हमारे देश में ही तैयार किए हैं ताकि मसालेदार भोजन खाने वाले की क्रेविंग को संतुष्ट कर सकें. यह भोजन खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है कि कोई भी इसे खाने से इनकार नहीं कर सकता. आपने बहुत सी जगह ऐसी छोटी चाइनीज वैन, कैफे और ठेले देखें होंगे जो स्वादिष्ट हक्का नूडल्स और मंचूरियन बेचते हैं और आप उन्हें कभी भी खाने से न नहीं कह सकते.  ऐसे बहुत से शाकाहारी इंडो-चाइनीज़ व्यंजन हैं जो देश के काफी लोकप्रिय बन गए हैं.

इस तरह घर पर बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर, देखें वीडियो

Healthy Breakfast Tips: पोहे में बादाम और क्रेनबेरी डालकर उसे दें हेल्दी ट्विस्ट

हम आपको 7 सर्वश्रेष्ठ शाकाहारी चाइनीज व्यंजनों का सुझाव देते हैं जिन्हें आप घर पर बनाना पसंद करेंगे और इन्हें एक बार खाने के बार दोबारा खाना चाहेंगे.

वेज मंचूरियन

यह स्वादिष्ट वेजिटेरियन चाइनीज बॉल्स सब्जियों से भरी होती हैं और यह आपकी स्नैक्स की क्रेविंग को पूरा कर सकती हैं. यह एक फटाफट तैयार होने वाली डिश है जिसे पत्तागोभी, गाजर, हरी प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन और कॉर्न फ्लोर से तैयार किया जाता है. इसे आप फ्राइड राइस और नूडल्स के साथ सर्व कर सकते हैं.

manchurian

वेज फ्राइड राइस

फ्राइड राइस बनाने में सबसे आसान डिश है. फ्राइड राइस गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और हरी प्याज डालकर बनाए जाते हैं. यह खाने में सुपर टेस्टी होते हैं और यह झटपट तैयार भी हो जाते हैं.

dmlus4pg

हनी चिली पोटैटो 

हनी चिली पोटैटो को वेज चाइनीज स्टार्टर के रूप में किसी भी पार्टी फूड मेन्यू में सर्व किया जा सकता है. जिन लोगों को आलू पसंद हैं वह लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. तले हुए आलू को शहद और चिली सॉस के साथ बनाया जाता है यह स्नैक्स खाने में काफी कुरकुरा, फ्लेवरफुल होता है.

क्विक नूडल्स

नूडल्स को सब्जियों के साथ परफेक्शन से बनाया जाता है. इस वेज चाइनीज डिश को आप वेजिटेरियन मंचूरियन के साथ खा सकते है. या फिर आप इसे ऐसे भी सर्व कर सकते हैं.

चिली पनीर ड्राई

पनीर का इस्तेमाल काफी कुछ बनाने में किया जाता है. चिली पनीर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इंडो-चाइनीज स्टार्टर में से एक है, पनीर के इस नए अवतार से हर कोई इम्प्रेस हो जाएगा. यह टैंगी, स्पाइसी और खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. घर पर होने वाली डिनर पार्टी के लिए यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है.

49lrtlv


वेज हक्का नूडल्स

अगर आपको भी हक्का नूडल्स पसंद हैं तो  इसे अपनी किचन में आराम से बना सकते हैं. इसें आप लाइट ब्रंच या फिर पार्टी के समय भी खा सकते हैं. यह डिश बच्चों को भी खूब पसंद आएगी. इसमें शिमलामिर्च, गाजर, हरी प्याज और पत्तागोभी डाली जाती है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

noodles salad
और खबरों के लिए क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Food, Chinese Recipes, Vegetarian Chinese Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com