विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2017

इजहार-ए-इश्क की तरह WWE स्टार जॉन सीना और निक्की बेला की शादी का TV पर होगा लाइव टेलीकास्ट?

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार जॉन सीना और उनकी मंगेतर निक्की बेला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस शक्तिशाली जोड़े ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Also Read in
इजहार-ए-इश्क की तरह WWE स्टार जॉन सीना और निक्की बेला की शादी का TV पर होगा लाइव टेलीकास्ट?
जॉन सीना ने रेसलमेनिया 33 के दौरान निक्की बेला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था (फाइल फोटो)
  • जॉन सीना ने रैसलिंग रिंग में सभी के सामने निक्की को रिंग पहनाई थी
  • रेसलिंग के सुपरस्टार जॉन और निक्की बेला काफी समय से रिलेशन में हैं
  • 3 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीत चुके जॉन सीना तलाकशुदा हैं
नई दिल्ली: अप्रैल में WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में रेसलिंग रिंग में निक्की बेला से कुछ इस तरह प्यार का इजहार किया कि पूरे स्टेडियम सन्नाटा पसर गया. हर कोई स्तब्ध होकर इस खूबसूरत जोड़े को निहार रहा था. जॉन सीना ने सभी के सामने हीरे के चमचमाती अंगूठी निकाली और शादी का प्रस्ताव रखते हुए निक्की बेला की उंगली में पहना दी. 

जॉन सीना ने रेसलमेनिया 33 के दौरान मैच जीतने के बाद यह कदम उठाकर सबको चौंका दिया था. निक्की ने भी सीना के शादी के प्रपोजल को स्वीकार लिया. इतना ही नहीं इसके बाद दोनों सभी के सामने ही एक-दूसरे को लंबा किस भी किया. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ. तभी से उनके लाखों चाहने वाले यह जानना चाहते थे कि डब्ल्यूडब्ल्यूई यह शक्तिशाली जोड़ी के लिए शादी की योजना क्या है.  जानकार बताते हैं कि दोनों की शादी की तारीख़ पक्की हो चुकी है. मजेदार बात यह है कि शादी भी शादी के प्रस्ताव की तरह लाइव होगी. यानी इसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि दोनों के करोड़ों चाहने वाले उनकी शादी में घर बैठे ही शरीक हो सकें. हां, यह अभी खुलासा नहीं हुआ है कि शादी भी प्यार के इजहार की तरह रिंग में होगी या फिर किसी बड़े समारोह स्थल पर. 
 

निक्की ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इंगेजमैंट के तौर पर ज्यादा दिन रह भी नहीं सकती. निक्की ने यह भी साफ कर दिया कि वह शादी को कोई बहुत बड़ा आयोजन नहीं चाहती. वह चाहती है कि उनकी शादी बेहद साधारण तरीके से हो, जिसमें उनके परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही हों. शादी की तारीख़ पर निक्की बताती हैं कि उसका ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा. 

निक्की ने हंसते हुए कहा "मैं बहुत लंबा इंतजार नहीं कर सकती, वह भाग सकता है. मुझे उसे लॉक करना होगा, आप जानते हैं."

जॉन सीना का WWE की दुनिया में बड़ा नाम है. वह 13 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और 3 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं. उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है. उधर, निक्‍की बेला भी महिला रेसलिंग की दुनिया में बेहद खूबसूरत नामों में शुमार है. उनकी एक जुड़़वा बहन ब्री बेला भी रैसलर है. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WrestleMania Match, Nikki Bella, WWE Star John Cena, WWE, WWE's World Heavyweight Champion, Nikki Bella's Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com