दिल्ली और एनसीआर इलाका इन दिनों वायु प्रदूषण की जद में है. वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक लिस्ट सामने आई है, जो बताती है कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली, देश ही नहीं दुनिया भर में सबसे ऊपर है. इस लिस्ट में टॉप 5 में भारत का एक और शहर शामिल है, लेकिन वह शहर मुंबई नहीं बल्कि कोई और है.
दिल्ली टॉप पर (World Most Polluted Cities List)
दिल्ली इन दिनों वायु प्रदूषण की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बीच इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h के अकाउंट से एक लिस्ट शेयर हुई है, जिसके अनुसार दिल्ली न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे प्रदूषित शहर है. यह लिस्ट कितनी सही है इसकी पुष्टि तो हम नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर ये लोगों का ध्यान जरूर खींच रही है. दिल्ली के अलावा कोलकाता इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. दूसरे पर नंबर लिस्ट में पाकिस्तान का शहर लाहौर है, जबकि बांग्लादेश का ढाका और पाकिस्तान का ही कराची चौथे और पांचवें स्थान पर है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें पोस्ट
लोगों ने ली चुटकी
इस पोस्ट को कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं वहीं लगभग 60 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. पोस्ट पर कमेंट कर कुछ लोग प्रदूषण के हालातों पर चिंता जता रहे हैं तो कुछ चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हर जगह टॉप पर नहीं आना था. दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, इसमें भी पाकिस्तान हमसे पीछे हैं. तीसरे ने लिखा, अब शहर छोड़ गांव चलो. चौथे ने लिखा, कुछ भी लिख दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं