You Jianxia World Longest Eyelashes: दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं, जो सबसे अलग और जरा हटके होते हैं. ऐसे ही हर महिला का लंबी पलकें पाने का सपना होता है, क्योंकि लंबी पलकें खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. आज हम एक ऐसी महिला की बात कर रहे हैं, जिसकी पलकें इनती लंबी है कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है. जी हां, चीन की यू जियानशिया के नाम दुनिया की सबसे लंबी पलकें रखने का रिकॉर्ड है. उनकी सबसे लंबी पलक की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर है. हालांकि, इससे पहले 2016 में भी सबसे लंबी पलकें होने का रिकॉर्ड उनके नाम ही दर्ज है, उस समय उनकी पलक की लंबाई 12.4 सेंटीमीटर थी, जो उनकी बाईं आंख की ऊपरी पलक पर थी.
यह भी पढ़ें:- अयोध्या में बाल रूप में दिखे प्रभु राम, रामलला की मनमोहक मुस्कान ने भक्तों को किया भावुक, वायरल हुआ वीडियो
यू जियानशिया के मुताबिक, समय के साथ उनकी पलकों की लंबाई बढ़ती गई. आखिरकार 20 मई, 2021 को यह पुष्टि हुई कि उनकी सबसे लंबी पलक 20.5 सेंटीमीटर हो चुकी है. यू जियानशिया की सभी पलकों की लंबाई सामान्य से ज्यादा है, लेकिन सबसे लंबी पलक फिर से उनकी बाईं आंख की ऊपरी पलक पर ही पाई गई. यू जियानशिया ने बताया कि मुझे पहली बार 2015 में पता चला कि मेरी पलकें बढ़ रही हैं. ये धीरे‑धीरे बढ़ती जा रही हैं और लंबी होती जा रही हैं.
पलकों की लंबाई को लेकर उन्होंने डॉक्टरों से भी जांच करवाई कि उनकी पलकें इतनी लंबी क्यों हैं, लेकिन डॉक्टर इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं बता पाए. डॉक्टर ने इसे बहुत ही अद्भुत बताया. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि क्या इसका कारण जेनेटिक (वंशानुगत) है, लेकिन उनके परिवार में किसी और की पलकें इतनी लंबी नहीं हैं. यू जियानशिया का मानना है कि उनकी इतनी लंबी पलकें किसी ईश्वरीय चमत्कार की वजह से हैं, न कि किसी वैज्ञानिक कारण से.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं