विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

OMG! इस महिला ने भूत से की शादी, 300 साल पहले दी गई थी फांसी की सजा

नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में एक महिला ने ऐसी चीज की जिससे हर कोई हैरान है. जिसने भी 45 वर्षीय अमांडा टीग की लव स्टोरी को सुना वो हैरान रह गया. अमांडा ने किसी मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की.

OMG! इस महिला ने भूत से की शादी, 300 साल पहले दी गई थी फांसी की सजा
45 वर्षीय अमांडा टीग ने मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की.
  • 45 वर्षीय अमांडा टीग ने मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की.
  • नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर का है मामला.
  • अमांडा टीग ने धूमधाम से रचाई शादी.
नई दिल्ली: नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में एक महिला ने ऐसी चीज की जिससे हर कोई हैरान है. जिसने भी 45 वर्षीय अमांडा टीग की लव स्टोरी को सुना वो हैरान रह गया. अमांडा ने किसी मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की. दोनों के बीच पहले दोस्ती से हुई और फिर शादी कर ली. आइए जानते हैं अमांडा की लव स्टोरी....

ऐसी है अमांडा टीग की लव स्टोरी
metro की खबरे के मुताबिक, अमांडा बताती हैं- ''करीब 300 साल पहले मेरे पति जैक की मौत हो गई थी. वो एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था. मैंने कभी उन्हें देखा नहीं. लेकिन जैक बताते हैं कि वो डार्क हैं और काले लंबे बाल हैं. अपराध होने के कारण उन्हें 1700 के दौरान मौत की सजा सुना दी गई थी. 
 
amanda teague

अमांडा के हैं 5 बच्चे
अमांडा के पूर्व पति से 5 बच्चे भी हैं. लेकिन उनके वो एहसास नहीं होता जो उनके जैक से मिलता है. वो बताती है- ''मैं जैक के साथ डेट पर जाती हूं, हमारी बीच में कहा सुनी भी होती रहती हैं. हम साथ में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं.'' अमांडा ने metro को बताया- ''जैक ने कभी अपने जीवनकाल में शादी नहीं की. वो एक शक्तिशाली आत्मा हैं.'' जैक के प्रपोज करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया.
 
amanda teague

दोनों ने फिर धूमधाम से शादी करने का फैसला किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. शादी के दिन उनका परिवार और 12 दोस्त शामिल हुए थे. शादी करने के बाद अमांडा ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं. जहां उनके साथ में एक झंडा लगा हुआ था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Marry Ghost, Ghost, Pirate, Ghost Pirate, Ghost Husband, Amanda Teague
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com