गर्मी की तपती धूप में, गाड़ी चलाने वाले अक्सर भारी सामान के साथ संघर्ष करते हैं, उनका काम तेज धूप की वजह से और भी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, हाल ही में X (पूर्व में Twitter) पर वायरल हुए एक वीडियो में महिला ने अपने काम से दिल जीत लिया है. वीडियो में महिला को एक रिक्शा चालक की मदद करने के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है जो एक बड़े एयर कूलर गाड़ी को फ्लाईओवर पर चढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है.
महिला ने दिया गाड़ी को धक्का
जब चालक चिलचिलाती धूप में मेहनत कर रहा होता है, तो महिला उसकी मदद करने के लिए आगे आती है. वह पीछे से गाड़ी को धक्का देना शुरू करती है, जिससे बोझ हल्का होता है और थके हुए चालक को कुछ राहत मिलती है. महिला उसकी ठेला गाड़ी को धक्का देती है और कुछ देर बाद अपने दोस्तों को भी मदद के लिए बुलाती है. इसके बाद आखिरकार फ्लाईओवर के शीर्ष पर पहुंचा देती है. एक बार जब वे अपने गंतव्य पर पहुंच जाते हैं, तो महिला ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहती है. महिला उन्हें लंच बॉक्स और पानी की बोतल देती है. साथ ही उन्हें पीले रंग का एक गमछा देते हुए कहती है जब धूप लगे तो आप इसे ओढ़ लें.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह है असली पापा की परी।????❤️ pic.twitter.com/Yxy7L5kuFL
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) May 31, 2024
लोगों ने की तारीफ
यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया, जिसे X पर 5 लाख से अधिक बार देखा गया. दयालुता के इस दिल को छू लेने वाले काम ने लोगों को प्रभावित किया, जिन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर महिला की जमकर तारीफ की.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भले ही यह सब वीडियो के लिए किया गया हो, फिर भी यह अच्छा है, कम से कम किसी को मदद मिल रही है और यह उन लोगों के लिए एक अच्छा सबक भी है जो अजीब वीडियो बनाते हैं." एक अन्य ने लिखा ‘आजकल लोग रील बनाने के लिए कुछ भी करते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि कम से कम किसी को इस रील से लाभ तो हुआ है. आपको शुभकामनाएं.'
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं