विज्ञापन

गजब बेइज्जती है! पहले नौकरी से निकाला, फिर वापस बुलाकर 'नए नवेले' रिप्लेसमेंट को ट्रेनिंग दिलवाई

कॉरपोरेट की दुनिया भी बड़ी जालिम है. एक महिला को पहले यह कहकर निकाल दिया कि 'काम खत्म हो गया है', फिर कुछ दिन बाद उसी के रोल पर दो नए बंदे रख लिए. हद तो तब हो गई जब उसी महिला को दोबारा बुलाकर अपने ही रिप्लेसमेंट को काम सिखाने का फरमान सुना दिया गया.

गजब बेइज्जती है! पहले नौकरी से निकाला, फिर वापस बुलाकर 'नए नवेले' रिप्लेसमेंट को ट्रेनिंग दिलवाई
दो नए लोगों को सिखाया अपना ही काम, महिला की आपबीती सुनकर लोग बोले- 'ये तो महा-बेइज्जती है'
Pexels

Worst Job Experience: नौकरी पेशा लोगों के लिए 'पिंक स्लिप' किसी डरावने ख्वाब से कम नहीं होती, लेकिन एक महिला के साथ कंपनी ने जो खेल खेला, उसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक मोहतरमा ने अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने बड़े प्यार से उन्हें टाटा-बाय बाय कह दिया और बहाना बनाया कि अब उनके पास ज्यादा काम नहीं बचा है. बेचारी दिल पर पत्थर रखकर घर बैठ गईं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था. कुछ ही वक्त बीता था कि मैडम को पता चला कि जिस काम के लिए उन्हें 'फालतू' बताया गया था, उसी पोस्ट के लिए कंपनी ने दो नए लोगों को भर्ती कर लिया है. यह तो बस ट्रेलर था, असली पिक्चर तो तब शुरू हुई जब कंपनी ने उन्हें फिर से फोन घुमाया और वापस आने का न्यौता दे दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला का दर्द हुआ वायरल! (workplace story viral)

करियर में लंबा गैप न आए, बस इसी फिक्र में महिला ने दोबारा ज्वाइनिंग दे दी, लेकिन ऑफिस पहुंचते ही जो मंजर दिखा, वो किसी टॉर्चर से कम नहीं था. जिन दो नए लड़कों को कंपनी ने हायर किया था, महिला को उन्हीं को काम सिखाने यानी 'ट्रेन' करने की जिम्मेदारी दे दी गई.
सोचिए, कल तक जो कुर्सी आपकी थी, आज उसी पर बैठे नए लोगों को आप खुद बता रहे हैं कि काम कैसे होता है. सबसे मजे की बात (या बदकिस्मती) यह थी कि वे नए लोग फुल-टाइम कर्मचारी थे और जिस महिला ने कंपनी को खून-पसीना दिया, उसे एक टेम्परेरी रोल थमा दिया गया था.

ये भी पढ़ें:-'कॉर्पोरेट गुलामी' और बाप का दर्द! 12 घंटे की नौकरी ने छीना मासूम का साथ, इस पिता की पोस्ट देख आंखें भर आएंगी

कॉरपोरेट की 'जहरीली' सियासत पर उठे सवाल (Toxic Workplace Culture and Viral Reaction)

महिला ने बताया कि उसे कभी भी टीम का हिस्सा महसूस ही नहीं होने दिया गया. मीटिंग्स से बाहर रखना और अलग-थलग महसूस कराना ऑफिस का पुराना पैंतरा था. अब हालत ये है कि जिन जूनियर्स को वो काम सिखा रही हैं, वही उन्हें ऑर्डर दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस बात से खफा हैं और कंपनी की इस 'ओछी' हरकत पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि ऐसी सिचुएशन में महिला को तगड़ी कंसल्टिंग फीस मांगनी चाहिए थी. वैसे अब महिला का कहना है कि वो इस नौकरी से कोई जज्बाती लगाव नहीं रखतीं और बस नया ठिकाना ढूंढने की जुगत में हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Workplace Story Viral, Fired Then Rehired Story, Employee Asked To Train Replacements, Toxic Workplace Experience, Job Firing Story Reddit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com