Wife Pushes Car Highway Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो हंसाते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें इंसानियत और रिश्तों की खूबसूरती साफ देखने को मिली. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच हाईवे पर एक कार अचानक खराब हो जाती है. ऐसे में कार का चालक परेशान हो जाता है, लेकिन उसकी पत्नी बिना किसी झिझक के आगे बढ़कर कार को धक्का लगाने लगती है. पत्नी की यह मदद और साथ लोगों के दिलों को छू रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं.
क्या है पूरा किस्सा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भीड़‑भाड़ वाले हाईवे पर अचानक एक कार खराब हो जाती है. गाड़ी बीच सड़क पर रुकने से पति-पत्नी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पति कार की स्टीयरिंग संभालते हुए उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, वहीं उसकी पत्नी भी बिना हिचक पूरे जोश और जज्बे के साथ कार को धक्का लगाने लगती है. पत्नी का इस तरह अपने पति का साथ देना लोगों को काफी भावुक कर रहा है. हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आप भी देखिए ये वीडियो
सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने महिला की खूब तारीफ की. वीडियो के कमेंट्स में इंटरनेट यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा 'हमसफर अच्छी हो तो जिंदगी बहुत खूबसूरत हो जाती', दूसरे यूजर ने लिखा 'पत्नी ऐसी होनी चाहिए जो सुख-दुख में, मरते दम तक साथ रहे..', एक अन्य यूजर ने लिखा 'सच्चा साथी'
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं