लंदन:
क्या आपकी पत्नी को नींद की समस्या है। अगर हां... तो सावधान रहें क्योंकि यह आपके वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर सकता है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ पीट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडीसिन के मनोवैज्ञानिकों ने कहा कि जिस दिन पत्नी को नींद अच्छी न आए तो अगले दिन दम्पति के बीच कहासुनी की अधिक गुंजाइश है। मजे की बात यह है कि पुरुष को नींद न आए तो यह दिक्कत पेश नहीं आएगी। डेली टेलीग्राफ ने अध्ययन दल की अगुआ प्रोफेसर वेन्डी ट्रोक्सेल के हवाले से कहा, हमने पाया कि पत्नी में नींद न आने की बीमारी अगले दिन उसके और उसके पति के लिए समस्या पैदा करती है और यह प्रभाव तनाव के लक्षणों से अलग होता है। इससे पूर्व के अध्ययनों में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अगर महिला अपने पति अथवा साथी की हमेशा मौजूदगी पाती है तो उसे अच्छी नींद आती है। लेकिन इस हफ्ते मिनिआपोलिस में एसोसिएटेड प्रोफेशनल स्लीप सोसायटीज में प्रस्तुत नए अनुसंधान में डॉ. ट्रोक्सेल ने सोने के समय और रोजमर्रा के वैवाहिक ताल्लुकात के बीच संबंध को पेश किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वस्थ, वैवाहिक, जीवन, पत्नी