आपने कई विनाशकारी प्रपोज को देखा और सुना होगा. लेकिन यह मामला उससे भी खतरनाक साबित हुआ. एस शख्स ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज (Man Proposes To Girlfriend With Hundreds Of Candles) करने के लिए घर को मोमबत्तियों से सजा दिया, लेकिन हां कहने से पहले ही घर खाक (Burns Down Home) हो गया. ब्रिटिश व्यक्ति, जिसका नाम नहीं लिया गया है, उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का प्लान बनाया. प्रपोज करने के लिए उसने घर में सैकड़ों मोमबत्तियां जलाईं. टी लाइट्स लगाई, बहुत सारे गुब्बारे लगाए और गिलास में वाइन डाली. लेकिन प्लान पूरी तरह से चौपट हो गया. जब वो अपनी पार्टनर को लेकर आया तो घर में आग लग चुकी थी.
साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्क्यू के अनुसार, जैसे ही शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेने गया, जो इस रोमेंटिक मोमेंट के लिए तैयार हो रही थी. आते ही देखा कि घर में आग लगी हुई है. उसने टी लाइट्स और मोमबत्तियों को दूर नहीं रखा था, जिसके कारण आग लगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अग्निशमन विभाग ने फेसबुक पर दृश्य की तस्वीरें साझा कीं, लिखा: "इन तस्वीरों को बारीकी से देखें. आपको बहुत सारी जली हुई टी लाइट्स दिखेंगी. उनमें से सैकड़ों.
सोशल मीडिया पर सैकड़ों प्रतिक्रियाएं एकत्रित करते हुए तस्वीरें वायरल हुई हैं. एक यूजर ने लिखा, 'और लोग कहते हैं कि प्यार में पड़ना खतरनाक नहीं है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा किसी के साथ न हो. दोनों को बहुत बड़ा शॉक लगा होगा.'
वहीं दूसरी तरफ, अपार्टमेंट में लगी आग से किसी को नुकसान नहीं हुआ. लड़के ने बाद में लड़की को प्रपोज किया तो उसने शादी के लिए हां कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं