विज्ञापन

बिग बॉस की बेबाक एक्ट्रेस के प्यार की राह में आया धर्म, बायफ्रेंड ने किया प्रपोज तो बोली- पापा के खिलाफ भी जाऊंगा

‘द 50’ के हालिया एपिसोड में अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, जिसे देखकर पूरा घर भावुक हो गया. अलग धर्मों के चलते पिता की नाराजगी का जिक्र करते हुए निक्की ने बताया कि वो इस रिश्ते के लिए अपने पापा के खिलाफ गई हैं.

बिग बॉस की बेबाक एक्ट्रेस के प्यार की राह में आया धर्म, बायफ्रेंड ने किया प्रपोज तो बोली- पापा के खिलाफ भी जाऊंगा
बिग बॉस की बेबाक एक्ट्रेस के प्यार की राह में आया धर्म,

बिग बॉस से लेकर द 50 तक निक्की तंबोली अपनी बातों से और कभी अपनी अदाओं से सुर्खियां बटोर रही हैं. इन दिनों वो अपने पार्टनर अरबाज पटेल के साथ द 50 शो में मसालेदार इनपुट्स दे रही हैं. शो मके लवबर्ड बन चुके निक्की तंबोली और अरबाज पटेल कभी कभी ऐसा कुछ कह जाते हैं कि फैन्स का दिल जीत लेते हैं. शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी उन्हें देखकर इमोशनल हो जाते हैं. हाल ही में अरबाज पटेल ने ऐसा कुछ किया कि निक्की तंबोली का दिल भी पिघल गया. उसके बाद उनका जो बयान आया वो फिर लाइमलाइट में है.

ये भी पढ़ें: फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 'ओ रोमियो' का बज गया बैंड, हाउसफुल छोड़िए धड़ाधड़ कैंसल हुए शो

घुटनों पर बैठे अरबाज

हालिया एपिसोड में फन टास्क के दौरान लड़कों को लड़कियों को इंप्रेस करना था. उर्फी जावेद और निया शर्मा बतौर गेस्ट घर में मौजूद थीं. जिससे माहौल और भी खास बन गया. इसी बीच अरबाज ने मौका देखकर अपनी लेडीलव के लिए दिल खोल दिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे दिल की धड़कन अभी बहुत तेज है. निक्की हमेशा कहती थी कि हमने कभी ऑफिशियली एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया. आज मैं उसी मंच पर अपनी फीलिंग्स बताना चाहता हूं, जिसने हमें मिलाया.' इसके बाद अरबाज घुटनों पर बैठ गए. उन्होंने कहा, ‘मैं पहले बहुत गुस्सैल था, लेकिन तुम्हें देखते ही शांत हो जाता हूं. चाहे कितनी भी लड़ाई हो, तुम्हें देखकर सब ठीक लगने लगता है. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.' ये सुनते ही निक्की की आंखें भर आईं और पूरा घर तालियों से गूंज उठा.

‘मैं पापा के खिलाफ गई हूं'

इमोशनल माहौल के बीच निक्की ने जो कहा, उसने पूरे माहौल को खामोश कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं इस पल का बहुत इंतजार कर रही थी, लेकिन डर भी लगता है. हम अलग धर्मों से हैं और मेरे पापा इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. मैं अपने पापा के खिलाफ गई हूं.'

निक्की ने आगे कहा, ‘मेरी मां ने सिखाया है कि सच्चे प्यार को हमेशा रिस्पेक्ट देना चाहिए. वो खाली नहीं जाना चाहिए. पापा का प्यार अपनी जगह है. लेकिन पार्टनर का प्यार भी उतना ही जरूरी है. उम्मीद है एक दिन पापा समझेंगे कि मैं अरबाज से सच्चा प्यार करती हूं.' निक्की की ये बातें सुनकर कई कंटेस्टेंट्स रो पड़े. नेहल चुडासमा और आरुषि चावला की आंखों से भी आंसू छलक पड़े. घरवालों ने खड़े होकर इस कपल के लिए चीयर किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arbaaz Patel, Nikki Tamboli, Actor Arbaaz Patel, Actress Nikki Tamboli, Arbaaz Patel Proposes Nikki Tamboli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com