विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2017

वायरल वीडियो : जब झूम-झूमकर नाचने लगीं ढेरों लड़कियां...

यूट्यूब पर लगभग 13 लाख बार देखे जा चुके इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें जो लड़कियां बेहद मस्ती में नाच रही हैं, वे आईआईटी, मुंबई की छात्राएं हैं, और यह एक फ्लैश मॉब था...

वायरल वीडियो : जब झूम-झूमकर नाचने लगीं ढेरों लड़कियां...
वीडियो में जो लड़कियां बेहद मस्ती में नाच रही हैं, वे आईआईटी, मुंबई की छात्राएं हैं...
  • वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक लड़कियां आईआईटी मुंबई की छात्राएं हैं
  • यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक लगभग 13 लाख बार देखा जा चुका है
  • यह वीडियो व्हॉट्सऐप पर दो-तीन दिन से जमकर शेयर किया जा रहा है
नई दिल्ली: दिल में भरी खुशी को ज़ाहिर करने के सबसे खूबसूरत ज़रियों में से एक है नाचना-गाना, जो न सिर्फ नाचने वाले को प्रसन्न करता है, बल्कि देखने वालों के दिलों में भी जोश और खुशी भर देता है... इस बात को पहले की पीढ़ियां भी समझती रही हैं, लेकिन आज की पीढ़ी इसे बंद कमरों और ऑडिटोरियमों से निकालकर सड़कों तक ले आई है... पिछले कुछ वक्त में इस तरह के बहुत-से वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लड़के-लड़कियां फ्लैश मॉब परफॉर्म कर रहे हैं या यूं ही सड़क पर नाच-गा रहे हैं... इसी तरह का एक और वीडियो व्हॉट्सऐप पर पिछले दो-तीन दिन से कई बार शेयर किया जा रहा है, जो दरअसल लगभग चार महीने पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था...

यूट्यूब पर लगभग 13 लाख बार देखे जा चुके इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें जो लड़कियां बेहद मस्ती में नाच रही हैं, वे आईआईटी, मुंबई की छात्राएं हैं, और यह एक फ्लैश मॉब था... वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर सिर्फ एक लड़की नाचती दिखाई देती है, जो भारतीय सिनेमा उद्योग के बेहतरीन डांसरों में शुमार किए जाने वाले प्रभुदेवा की फिल्म 'काधलन' के हिन्दी रीमेक 'हमसे है मुकाबला' के गीत 'मुकाबला मुकाबला' पर बेहद मनमोहक तरीके से नाचती है, और उस दौरान उसके आसपास खड़ी ढेरों लड़कियां शोर मचाकर और सीटियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ा रही हैं...

फिर जैसे ही गीत बदलता है, उसकी कुछ सहेलियां उसके साथ आ जाती हैं, और धीरे-धीरे, हर बदलते गीत के साथ नाचने वाली लड़कियों की तादाद बढ़ती जाती है... बेहद खूबसूरत तरीके से नाचती इन लड़कियों को देखने वालों को भी खुशी का एहसास होता है, और वे भी अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाते... सो आइए, आप भी देखिए यह वीडियो...



हम जानते हैं, इस वीडियो को देखने के बाद आपके पांव भी थिरक रहे होंगे, लेकिन नीचे कमेंट कर हमें यह बताना मत भूलिएगा कि इस वीडियो के बारे में आपका क्या ख्याल है...

अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dancing Girls, Flash Mob, YouTube Video, Viral Video, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com