विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

जीप में जंगल सफारी पर निकले लोग, अचानक सामने आया बाघ तो डरकर ड्राइवर ने किया ऐसा... देखें VIDEO

ट्विटर पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. बाघ जंगल सफारी कराने वाली जीप से कुछ दूरी पर चल रहा है और करीब आता है. ड्राइवर डर के मारे कार को पीछे की तरफ लेता है.

जीप में जंगल सफारी पर निकले लोग, अचानक सामने आया बाघ तो डरकर ड्राइवर ने किया ऐसा... देखें VIDEO
जंगल सफारी के दौरान अचानक सामने आया बाघ तो ड्राइवर ने किया ऐसा... देखें Video

जंगल सफारी के दौरान अगर बाघ नजर आ जाए, तो वो अनुभव शानदार होता है. लेकिन जब बाघ गाड़ी के करीब आ जाए तो खौफ पैदा हो जाता है. ऐसी ही चौकाने वाली घटना सामने आई, जब जीप में बैठे सफारी कर रहे यात्रियों के सामने अचानक बाघ आ गया. ट्विटर पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. सुशांत नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जंगल के अंदर के कई वीडियो शेयर करते हैं, जो वायरल हो जाते हैं. इस बार भी उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: बाघ के पंजे में कमल और गले में बंधी घड़ी : शिवसेना ने BJP को दिया एक संदेश, मान जाओ नहीं तो...

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ जंगल सफारी कराने वाली जीप से कुछ दूरी पर चल रहा है. ड्राइवर डर के मारे कार को पीछे की तरफ ले लेता है. तभी बाघ झाड़ियों की तरफ जाता है और जंगल के अंदर निकल जाता है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''कितना पास था? इस सफारी को देखने के बाद पता चला कि पास और बहुत पास होना क्या होता है. ये समझने का समय है कि निकटता और नजदीक होना अलग है. हमें समझना चाहिए कि जानवरों को भी अपने स्पेस की जरूरत होती है.''

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली के चिड़‍ियाघर में शेर के बाड़े में घुस गया शख्‍स, सहलाने लगा जंगल के राजा के बाल, देखें Video

देखें VIDEO:

दूसरे इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर रमेश पांडे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''टाइगर एक गुप्त जानवर है, अलगाव पसंद करता है, एक शांत जीवन जीता है. व्यक्ति को अपने आचरण में रचना की सुंदरता, विचारशीलता और गौरव का अवलोकन करना चाहिए. कोई इसे निकट से नहीं देख पाएगा.'' 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में शख्स ने मांगा मजदूरी का पैसा तो इमाम के मैनेजर ने पीछे छोड़ दिया पालतू शेर, फिर हुआ ऐसा

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Jungle Safari, Tiger Roams Close To Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com