विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 1 रुपये वाली 'पेप्सी' का ये वीडियो, चुस्की बनाने का तरीका देख पकड़ लेंगे सिर!

कड़कड़ाती धूप में स्कूल के बाहर मिलने वाली वो लाल-पीली 'चुस्की' याद है? जिसे हम बड़े चाव से '1 रुपये वाली पेप्सी' कहते थे. सोशल मीडिया पर इसे बनाने का एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी यादों को ही नहीं, बल्कि उस प्लास्टिक की थैली को भी हाथ लगाने से तौबा कर लेंगे.

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 1 रुपये वाली 'पेप्सी' का ये वीडियो, चुस्की बनाने का तरीका देख पकड़ लेंगे सिर!
Pepsi Making Video: वायरल वीडियो में देखें कैसे बनती है बर्फ वाली पेप्सी
1 Rupee Pepsi making video, Ice candy viral video India, Unhygienic food factory India, 1 rupee chuski reality

1 Rupee Pepsi making video: गर्मी का पारा चढ़ते ही बाजार में रंग-बिरंगी बर्फ की डंडिया और प्लास्टिक की थैलियों में बंद मीठा पानी बिकने लगता है. हम इसे बचपन की याद समझकर मुस्कुरा देते हैं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे कारखानों के वीडियो कुछ और ही दास्तां बयां कर रहे हैं. इन वीडियो में दिख रहा है कि, जिस 'चुस्की' को हम बड़े शौक से चूसते थे, उसे बनाने में न तो सफाई का ख्याल रखा जा रहा है और न ही सेहत का. कबाड़ जैसे बर्तनों में गंदा पानी और उसमें मिलाए जा रहे ढेर सारे जहरीले केमिकल कलर्स देखकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा.

ये भी पढ़ें:-हिमाचल में 'मिया-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी', 66 के दूल्हे संग 35 की दुल्हनियां का डांस वायरल

केमिकल का खेल और गंदगी का अंबार (Unhygienic food factory India)

इन वायरल क्लिप्स में दिखाया गया है कि, कैसे एक बड़े से कढ़ाहे में पानी उबाला जाता है और फिर उसमें बिना नाप-तोल के भड़कीले रंग डाल दिए जाते हैं. कुछ जगहों पर तो 'मिल्क चुस्की' के नाम पर सफेद रंग का ऐसा घोल तैयार किया जा रहा है, जिसमें दूध का नामोनिशान तक नहीं है. फर्श पर बिखरी गंदगी और बिना दस्तानों के काम करते मजदूर यह बताने के लिए काफी हैं कि, ये 'पेप्सी' नहीं, बल्कि बीमारियों का सीधा न्यौता है. इन वीडियो ने उन लोगों के होश उड़ा दिए हैं, जो आज भी अपने बच्चों को ये दिलाने में गुरेज नहीं करते.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: बेटे ने 60वें जन्मदिन पर दिया यादों का ऐसा तोहफा, मां-बाप की आंखों से छलक पड़ा बरसों पुराना प्यार

बचपन की याद या सेहत से खिलवाड़? (Childhood Nostalgia vs Health Risks)

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ पुराने दिनों को याद कर भावुक हो रहे हैं, तो अधिकतर लोग इस 'अस्वास्थ्यकर' (Unhygienic) तरीके पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कहा जाता है कि इन घटिया रंगों और गंदे पानी से पेट का इन्फेक्शन, टाइफाइड और गले की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल यह हकीकत हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या महज एक रुपये की खुशी के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही है?

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com