Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम 25 गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन गिल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम के बल्लेबाज जोस बटलर गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. तीसरे सर्वोच्च स्कोरर राहुल तेवतिया रहे. जिन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे. (SCORECARD)
आरसीबी हारी, मगर भुवनेश्वर कुमार का जलवा रहा
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जरूर आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मगर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जलवा रहा. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 28 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड के खाते में दो, जबकि सुयश शर्मा की झोली में एक विकेट आया.
155 रन बनाने में कामयाब हुई थी आरसीबी
इससे पहले अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड़िक्कल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 24 गेंदों में 40 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा विराट कोहली ने 28, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार ने 19 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.
अरशद खान ने चटकाए तीन विकेट
गुजरात टाइटंस की तरफ से आज के मुकाबले में अरशद खान ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
GT की प्लेइंग XI : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
GT इम्पैक्ट सब : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधू और कुलवंत खेजरोलिया.
RCB की प्लेइंग XI : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.
RCB इम्पैक्ट सब : रसिख डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर.
यह भी पढ़ें- रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली
GT vs RCB LIVE: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में चमके कैप्टन गिल, GT ने RCB को 4 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम 25 गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन गिल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम के बल्लेबाज जोस बटलर गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. तीसरे सर्वोच्च स्कोरर राहुल तेवतिया रहे. जिन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे.
GT vs RCB LIVE: गुजरात जीत से 11 कदम दूर
गुजरात टाइटंस की टीम ने 15 ओवरों में 145/6 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत है.
GT vs RCB LIVE: सुयश शर्मा के जाल में फंसे होल्डर, गुजरात को लगा 6वां झटका
गुजरात टाइटंस को छठवां झटका जेसन होल्डर के रूप में लगा है, जो सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सुयश शर्मा के शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच पड़िक्कल ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वह 10 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 6-141 रन है.
GT vs RCB LIVE: गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 19 रनों की जरूरत
गुजरात टाइटंस की टीम को आखिरी के 42 गेंदों में जीत के लिए महज 19 रनों की जरूरत है. राहुल तेवतिया नौ गेंद में 16, जबकि जेसन होल्डर सात गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों में 37/5 रन है.
GT vs RCB LIVE: वॉशिंगटन सुंदर ने भी छोड़ा साथ, गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन
गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए हैं. जिन्हें शेफर्ड ने एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व सुंदर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 10.3 ओवरों में 5-111 रन है.
GT vs RCB LIVE: शेफर्ड के शिकार बने शाहरुख खान, गुजरात को लगा चौथा झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को चौथा झटका शाहरुख खान के रूप में लगा है, जो पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में आठ रन बनाकर शेफर्ड का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच हेजलवुड ने पकड़ा है.
GT vs RCB LIVE: गुजरात टाइटंस के 100 रन हुए पूरे
गुजरात टाइटंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. इस आंकड़े तक पहुंचने में टीम को 9 ओवर लगे हैं. वॉशिंगटन सुंदर 10 गेंद में 11 और शाहरुख खान दो गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 102 रन है.
GT vs RCB LIVE: भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को किया क्लीन बोल्ड, मैच में RCB की हुई वापसी
गुजरात टाइटंस की टीम को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा है. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच 205.26 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 7.3 ओवरों में 3-92 रन है.
GT vs RCB LIVE: गुजरात की धमाकेदार शुरूआत, पहले पॉवरप्ले में बनाए 69 रन
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं. जोस बटलर 12 गेंद में 19 और वॉशिंगटन सुंदर एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी कैप्टन शुभमन गिल (43) और साई सुदर्शन (06) हैं.
GT vs RCB LIVE: शुभमन गिल आउट, भुवनेश्वर की गेंद पर विराट कोहली ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
शुभमन गिल आउट हो चुके हैं. जिनका शानदार कैच भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विराट कोहली ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए गिल 18 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पांच ओवरों में 2-57 रन है.
GT vs RCB LIVE: शुभमन गिल का धमाका, 10 गेंदों में ठोक डाले 35 रन, GT की धमाकेदार आगाज
पारी का दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने डाला. जहां जीटी की सलामी जोड़ी 24 रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 36/0 रन है. कैप्टन शुभमन गिल 10 गेंद में 35, जबकि साई सुदर्शन दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करना किया शुरू, जीत के लिए मिला है 156 रनों का टॉर्गेट
गुजरात टाइटंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए क्रीज पर कैप्टन शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए हैं. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद 12-0 रन है. साई सुदर्शन दो गेंद में एक और शुभमन गिल छह गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: 155 रनों पर ऑल आउट हुई RCB, गुजरात को जीत के लिए मिला 156 रनों का लक्ष्य
अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ऑल आउट हो चुकी है. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड़िक्कल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 40 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा विराट कोहली ने 28, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार ने 19 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. जीटी की तरफ से आज के मुकाबले में अरशद खान ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
GT vs RCB LIVE: वेंकटेश अय्यर आउट
वेंकटेश अय्यर आउट हो चुके हैं. अरशद खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया है. आउट होने से पूर्व वेंकटेश नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे.
GT vs RCB LIVE: RCB ने 19 ओवरों में बनाए 155 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं.
GT vs RCB LIVE: वेंकटेश अय्यर हुए चोटिल
वेंकटेश अय्यर चोटिल हो गए हैं. जिनका उपचार चल रहा है. खबर रोके जाने तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 17.1 ओवरों में 137/8 रन है.
GT vs RCB LIVE: पारी का संवारने में जुटे हुए हैं अय्यर और कुमार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं. वेंकटेश अय्यर नौ गेंद में चार और भुवनेश्वर कुमार आठ गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: RCB ने 15 ओवरों में बनाए 132 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 132/8 रन बनाए हैं. वेंकटेश अय्यर दो गेंद में दो और भुवनेश्वर कुमार तीन गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: RCB की मेन बल्लेबाजी क्रम हुई आउट, अब गेंदबाजों पर आया दारोमदार
रोमारियो शेफर्ड के आउट होते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूरे पेशेवर बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. अब सारा दारोमदार गेंदबाजों के ऊपर है. शेफर्ड आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 17 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें पवेलियन का रास्ता होल्डर ने दिखाया है. जिसका शानदार कैच साई सुदर्शन ने पकड़ा. टीम का स्कोर 14.1 ओवरों में 8-126 रन है.
GT vs RCB LIVE: देवदत्त पड़िक्कल का धैर्य टूटा, RCB को लगा सातवां झटका, शेफर्ड पर टिकी सबकी निगाहें
देवदत्त पड़िक्कल का भी धैर्य जवाब दे चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को सातवां झटका पड़िक्कल के रूप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 40 रन बनाकर राशिद खान शिकार बने हैं. खान ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 14 ओवरों में 7-126 रन है.
GT vs RCB LIVE: रबाडा का स्पेल हुआ पूरा, 4 ओवरों में लुटाए 44 रन
कगिसो रबाडा का स्पेल पूरा हो चुका है. अपनी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 11.00 की इकॉनमी से 44 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विराट कोहली (28) बने.
GT vs RCB LIVE: क्रुणाल पंड्या ने भी छोड़ा साथ, ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकटों का पतझड़ जारी है. टीम को छठवां झटका क्रुणाल पंड्या के रूप में लगा है, जो सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अरशद खान के दूसरे शिकार बने हैं. पंड्या का शानदार कैच होल्डर ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पंड्या ने कुल चार गेंदों का सामना किया. इस बीच वह चार रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 10.3 ओवरों में 6-96 रन है.
GT vs RCB LIVE: RCB ने 10 ओवरों में बनाए 91 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी के आधा ओवर समाप्त हो चुके हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं. देवदत्त पड़िक्कल 16 गेंद में 27 और क्रुणाल पंड्या दो गेंद में शून्य रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: विध्वंसक टिम डेविड भी हुए आउट, RCB की आधी टीम लौटी पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में टिम डेविड आउट हुए हैं. जिन्हें राशिद खान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच होल्डर ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व डेविड छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में नौ रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 9.4 ओवरों में 5-91 रन है.
GT vs RCB LIVE: जितेश शर्मा ने भी छोड़ा साथ, होल्डर के बने शिकार, संकट में RCB
जितेश शर्मा भी आउट हो चुके हैं. उन्हें होल्डर ने अपने जाल में फंसाया है. जिनका शानदार कैच विकेट के पीछे जोस बटलर ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जितेश तीन गेंद में महज एक रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 8.1 ओवरों में 4-80 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी जेकब बेथेल (05), विराट कोहली (28), कैप्टन रजत पाटीदार (19) और जितेश शर्मा (01) हैं.
GT vs RCB LIVE: जेसन होल्डर का करिश्माई कैच, कैप्टन रजत पाटीदार आउट, संकट में RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को तीसरा झटका कैप्टन रजत पाटीदार के रूप में लगा है. जिनका शानदार कैच जेसन होल्डर ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व पाटीदार तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्का की मदद से 19 रन बनाने में कामयाब रहे. अरशद खान की गेंद पर वह आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 7.4 ओवरों में 3-79 रन है.
GT vs RCB LIVE: RCB ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 59 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए हैं. देवदत्त पड़िक्कल नौ गेंद में 15, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार नौ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी जेकब बेथेल (05) और विराट कोहली (28) हैं.
GT vs RCB LIVE: RCB ने पांच ओवरों में बनाए 53 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले पांच ओवरों में 53/2 रन बनाए हैं. मौजूदा समय में देवदत्त पड़िक्कल आठ गेंद में 14, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार चार गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी जेकब बेथेल (05) और विराट कोहली (28) हैं.
GT vs RCB LIVE: रबाडा के शिकार बने विराट कोहली, RCB को लगा दूसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ा झटका लगा है. इन्फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली आउट हो चुके हैं. उन्हें किसी और ने नहीं कगिसो रबाडा ने अपने जाल में फंसाया है. जिनका शानदार कैच राशिद खान ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए कोहली 13 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का देखने को मिला.
GT vs RCB LIVE: जेकब बेथेल आउट, RCB को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को पहली सफलता जैकब बेथेल के रूप में प्राप्त हुई है. मोहम्मद सिराज ने जैकब बेथेल को राशिद के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बेथेल पांच गेंद में एक चौका की मदद से पांच रन बनाने में कामयाब रहे.
GT vs RCB LIVE: 4,4,4,4,4, रबाडा को कोहली ने धो डाला, लगाए लगातार पांच चौके
पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने डाला. जहां विराट कोहली प्रचंड में नजर आए. इस ओवर में उन्होंने कुल पांच लगाए. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 27/0 रन है. कोहली आठ गेंद में 22 और बेथेल चार गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RCB LIVE: सिराज की किफायती गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज कुल छह रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के छह रन है.
GT vs RCB LIVE: विराट कोहली और जैकब बेथेल ने संभाला मोर्चा, खेल हुआ शुरू
खेल शुरू हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और जैकब बेथेल पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे हैं.
IPL 2026 LIVE Updates: छह नंबर की पिच पर खेला जाएगा आज का मुकाबला
आज का मुकाबला छह नंबर की पिच पर खेला जा रहा है, जो कि 75 प्रतिशत लाल मिट्टी की बनी हुई है.
IPL 2026 LIVE: आज के मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
GT की प्लेइंग XI : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
GT इम्पैक्ट सब : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधू और कुलवंत खेजरोलिया.
GT vs RCB LIVE: आरसीबी की प्लेइंग XI
RCB की प्लेइंग XI : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.
RCB इम्पैक्ट सब : रसिख डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर.
Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru LIVE: रजत पाटीदार भी करना चाहते थे पहले गेंदबाजी
वहीं टॉस गंवाने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हम भी पहले फील्डिंग ही करना चाहते थे. मुझे नहीं लगता है कि घास से कुछ ज्यादा मदद मिलेगी. उम्मीद है हम एक अच्छा लक्ष्य देने में कामयाब रहेंगे. हमने जिस तरह से पहले हाफ में खेला है, वो काफी शानदार है. आज के मैच के लिए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.'
GT vs RCB Live Score: शुभमन गिल ने बताई पहले गेंदबाजी करने की वजह
टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इस मैदान में शुरुआती चार से पांच ओवरों में स्विंग मिलती है और इसी वजह से ओस को देखते हुए हम रन चेज करना चाहते हैं. आगे को दो मैच तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितना आगे जाते तक हैं. आरसीबी की टीम काफी अच्छा खेल दिखा रही है. वो डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उसी तरह का प्रदर्शन दिखा रहे हैं.'
GT vs RCB Live Score: शुभमन गिल ने जीता टॉस, RCB को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है.