Woman Performing Aarti For Cylinder Delivery Man: जब गैस सिलेंडर के दाम रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा रहे हों और किल्लत ऐसी हो कि पसीने छूट जाएं, तो सिलेंडर घर आना किसी ईद से कम नहीं लगता. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक महिला ने डिलीवरी बॉय के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. घर आए डिलीवरी बॉय का इस्तकबाल किसी 'दूल्हे' की तरह हुआ. आरती की थाली और चेहरों की मुस्कान देख आप भी इस वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:-अंडे से बाहर आते ही इस चूजे को क्यों मिल रही है Z+ सिक्युरिटी?, सुरक्षा में तैनात 50 जवान और हाई-टेक दूरबीन!
आजकल गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और किचन का बजट मानों वेंटिलेटर पर है. ऐसे में अगर घर पर सिलेंडर समय से पहुंच जाए, तो खुशी सातवें आसमान पर होना लाजिमी है. इंस्टाग्राम पर apnadeshupdate नाम के अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सिलेंडर वाला शख्स घर की दहलीज पर पहुंचता है, घर की मालकिन खुशी से निहाल हो जाती है.
थाली सजाकर उतारी आरती, डिलीवरी बॉय भी हैरान! (Grand Welcome for the LPG Delivery Boy)
आमतौर पर हम सिलेंडर लेकर पैसे देते हैं और बात खत्म हो जाती है, लेकिन यहां तो माजरा ही कुछ और था. जैसे ही डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आया, महिला दौड़कर अंदर गई और सजी-धजाई आरती की थाली ले आई. फिर क्या था, उन्होंने बाकायदा मंत्रोच्चार वाले अंदाज में डिलीवरी बॉय की आरती उतारनी शुरू कर दी. यह नजारा बिल्कुल वैसा ही था जैसे कोई नई नवेली कार या किसी खास मेहमान का इस्तकबाल किया जा रहा हो. यह मजेदार मंजर देखकर पास खड़ा शख्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया.
ये भी पढ़ें:-हिमाचल से हवा भरकर लाया ये लड़का, दिल्ली वालों को चखाया 'शुद्ध ऑक्सीजन' का स्वाद, वीडियो वायरल
इंटरनेट यूजर्स ने ली मौज (LPG Cylinder Price Hike Satire)
सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि जिस तरह सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, अब उसकी आरती उतारना ही बाकी रह गया था. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह आजकल के ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बनाई गई एक मजेदार रील हो सकती है. वजह चाहे जो भी हो, लेकिन यह वीडियो इस सच को बयां करता है कि आज के दौर में आम आदमी के लिए एक भरा हुआ गैस सिलेंडर किसी 'जैकपॉट' से कम नहीं है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं