विज्ञापन

सुहागरात पर शुरू हुआ विवाद, अगले दिन पंचायत में मचा  बवाल, दूल्हे का फूटा सिर

Rampur Marriage Dispute: यूपी रामपुर के बिलासपुर में एक शादी सुहागरात से ही विवादों में घिर गई. दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और दूल्हा घायल हो गया. मामला पंचायत तक पहुंचा, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

सुहागरात पर शुरू हुआ विवाद, अगले दिन पंचायत में मचा  बवाल, दूल्हे का फूटा सिर
rampur marriage dispute bride refuses groom injured clash
NDTV

तमकीन फ़ैयाज़ खान: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पंचायत तक पहुंच गया. 

जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन ने विधि-विधान से अग्नि के सात फेरे लिए और शादी समारोह में दावत भी हुई. लेकिन सुहागरात के दौरान ही विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी ने पति को अपने पास नहीं आने दिया. जब पति ने करीब आने की कोशिश की तो पत्नी ने थप्पड़ मार दिया और साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती.

पंचायत में बढ़ा मामला, हुई मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया. मामला पंचायत तक पहुंच गया. इसी दौरान कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया. घायल दूल्हे का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

दूल्हे की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के अनुसार, रिसेप्शन रात करीब 2 बजे खत्म हुआ था, जिसके बाद दोनों को कमरे में भेजा गया. उन्होंने बताया कि जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन से बात करने की कोशिश की, उसने थप्पड़ मारते हुए साथ रहने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा ने दूल्हे के साथ मारपीट की.

पुलिस को जानकारी, जांच जारी

कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शादी रविवार को हुई थी. सुहागरात के बाद विवाद सामने आया और अगले दिन समझौते की बात के दौरान हाथापाई हो गई, जिसमें दूल्हे को चोट आई. हालांकि, अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. 

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद भी पत्नी को मिलेगा गुजारा भत्ता... इलाहाबाद HC ने बताया कौन उठाएगा ये जिम्मेदारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com