Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Funny Dance: बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आईपीएल मैच के बीच सोना और जहीर घर पर मैच नहीं बल्कि एक दूसरे की कंपनी इंजॉय करते दिखे. अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में ये दोनों 'ओरिजिनल डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर थिरकते नजर आए. सोनाक्षी और जहीर ने मिथुन की 1987 की फिल्म 'डांस डांस' के गाने "जिंदगी मेरी डांस डांस" पर एक साथ डांस किया. जहीर अपनी मस्ती में आकर अपने ही स्टेप्स करने लगे, जिस पर सोनाक्षी ने उनसे पूछा, "तुम एक आम इंसान की तरह डांस क्यों नहीं कर सकते?"
बाद में दोनों एक साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगे और इस मजेदार क्लिप को खत्म किया. इस वीडियो को फोटो-शेयरिंग ऐप पर पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने अपने IG पर लिखा, "अपनी ही धुन में डांस करते हुए." इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "कितने प्यारे हैं! मुझे बहुत अच्छा लगा कि वे एक-दूसरे के साथ कितनी अच्छी तरह से घुल-मिल गए हैं." एक यूजर ने लिखा, "मुझे उनकी हर वो बात पसंद है जो थोड़ी हटके या अजीब है."
सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ मजाक करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. हालांकि, इस मजाक-मस्ती की वजह से सोनाक्षी को हमेशा एक डर सताता रहता है. क्योंकि जहीर का कोई भरोसा नहीं रहते. वह अक्सर ही सोनाक्षी को शॉक देने के लिए प्रैंक करते ही रहते हैं. अपने पति जहीर के अगले कदम को लेकर हमेशा चिंतित रहने वाली सोनाक्षी को अब 'प्रैंकोफोबिया' हो गया है. इसका एक एग्जाम्पल उनके रीसेंट सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला.
इस वीडियो में सोनाक्षी को अपने घर में घुसते हुए दिखाया गया है. लेकिन, दरवाजे पर पहुंचते ही वह अचानक रुक गईं, क्योंकि उन्हें शक हुआ कि जहीर ने उनके साथ कोई नया मजाक करने का प्लान बनाया है. यह देखकर कि जहीर ने कैमरा ऑन कर रखा है, सोनाक्षी ने उनसे पूछा, "तुम क्या कर रहे हो?" इस पर जहीर ने जवाब दिया, "कुछ नहीं, बस अंदर आ जाओ." सोनाक्षी लगातार जहीर से पूछती रहीं, जबकि जहीर बार-बार उन्हें यही कहते रहे कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं