विज्ञापन
This Article is From May 31, 2023

देसी जुगाड़ से बना डाली सेल्फ मेड फाइव स्टार कार, गाड़ी में लगे एक्टिवा के फ्रेम को देख लोगों का चकराया दिमाग

वीडियो में एक शख्स ने अपने देसी जुगाड़ से सेल्फ मेड फाइव स्टार कार बनाकर तैयार कर दी, जिसे देखकर राह चलते लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गईं.

देसी जुगाड़ से बना डाली सेल्फ मेड फाइव स्टार कार, गाड़ी में लगे एक्टिवा के फ्रेम को देख लोगों का चकराया दिमाग
कभी देखी है ऐसा खतरनाक जुगाड़, लोगों ने कहा- क्या से क्या हो गया

दुनियाभर में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है. कब ये क्या बनाकर तैयार कर दे कह नहीं सकते. यूं तो आवश्यकता को ही आविष्कार की जननी कहा जाता है, लेकिन कई बार कुछ आविष्कार ऐसे भी होते हैं, जो लोगों के दिमाग के ऊपर से निकल जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही जुगाड़ लोगों को सिर खुजलाने पर मजबूर कर रहा है. धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने अपने देसी जुगाड़ से सेल्फ मेड फाइव स्टार कार बनाकर तैयार कर दी, जिसे देखकर राह चलते लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गईं. हैरानी की बात तो यह है कि, शख्स ने सुरक्षा के मद्देनजर कार में एक्टिवा का फ्रेम जड़वा रखा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ना लाजिमी हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्ल्कि करें.

देसी जुगाड़ ने खींचा लोगों का ध्यान

मार्केट आये दिन एक से बढ़कर एक गाड़ियां सामने आती रहती हैं, जो कभी अपने फीचर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है. इन गाड़ियों की कीमत भी इनकी तरह कुछ अलग ही होती है. इन महंगी गाड़ियों को स्क्रैच और डेंट से बचाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, लेकिन हाल ही में एक शख्स ने इस परेशानी का हमेशा के लिए समाधान करते हुए ऐसा देसी जुगाड़ खोज निकाला है, जिसे यकीनन आपने भी इससे पहले कभी नहीं देखा होगा.

कार में लगा गजब का सेफ्टी फ्रेम

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे सड़क पर से गुजर रही एक सफेद रंग की एक ब्रांड न्यू कार हर किसी को हैरत में डाल रही है. कार के मालिक ने गाड़ी की सेफ्टी को मद्देनजर रखते हुए उस पर खास तरह का फ्रेम लगवाया है, जिसे देखकर आपको स्कूटी के ऊपर लगा सेफ्टी फ्रेम याद आ जाएगा. वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि, शख्स ने शोरूम से तीन स्टार वाली गाड़ी निकलवाई थी, लेकिन इसके बाद भाई ने देसी जुगाड़ लागकर इसमें दो स्टार और जोड़ दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार के ऊपर लोहे का फ्रेम लगा हुआ, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह फ्रेम कार से फिक्स्ड है, लेकिन इसका यूज क्या है, ये फिलहाल पता नहीं है.

वीडियो देख लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को इसी साल यूट्यूब पर प्रतीक सिंह नाम के यूजर ने 28 मई को शेयर किया गया था, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'भारत की पहली सेल्फ मेड फाइव स्टार कार.' महज 55 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक कमाल के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
 

ये भी देखें- धनुष, करीना और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jugaad Ka Video, Desi Jugaad, Desi Jugaad For New Car, Desi Jugaad Vehicle, Uniqe Car, Desi Jugaad For Car, Jugaad Se Car Ko Banaya 5 Star, Someone Made Unique Frame To Car, Unique Frame To Car, India First Self Made 5 Star Car, Body Protector Like Activa, Car Viral Video, Viral Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com