विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

बीएसएफ जवान ने बर्फ में लगाए पुशअप्स, वीडियो देख लोगों ने किया सैल्यूट

इन दिनों पूरे भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में बर्फीली चोटियों पर तैनात जवानों के लिए मुसीबतें और बढ़ जाती है, मगर उनके जज्बे के सामने सब कुछ छोटा लगता है.

बीएसएफ जवान ने बर्फ में लगाए पुशअप्स, वीडियो देख लोगों ने किया सैल्यूट
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

सरहद पर देश की रक्षा करने वाला हर जवान यूं तो कई चुनौतियों से जूझता है मगर इसके बावजूद भी वो अपने फर्ज को नहीं भूलता. कोई भी मौसम हो, सैनिक (Soldier) हमेशा चौकन्ना रहता है. इन दिनों पूरे भारत (India) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में बर्फीली चोटियों पर तैनात जवानों के लिए मुसीबतें और बढ़ जाती है, मगर उनके जज्बे के सामने सब कुछ छोटा लगता है. इन दिनों एक जवान ने कड़ाके की ठंड में ऐसी हिम्मत दिखाई कि हर कोई उनका कायल हो गया.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जवान का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो कि बर्फ पर पुश-अप्स लगाता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ जवान (BSF Jawan) ने बर्फ पर एक मिनट में 47 पुश-अप्स लगाए. जिस ठंड में लोगों की घिग्घी बंध जाती है, उसमें में बीएसएफ जवान ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ पुशअप्स लगाए. इसी वीडियो को ट्विटर पर बीएसएफ ने भी शेयर किया है. बीएसएफ ने इस ट्वीट को FitIndiaChallenge के साथ शेयर किया.

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो (Video) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक ही वीडियो को तीस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा कि हम अपने घरों में बैठे ठिठुक रहे हैं, मगर जवान बर्फीली सरहदों पर भी चट्टान की तरफ खड़ा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया में सबसे मुश्किल काम यही है कि बुरे से बुरे मौसम में भी सैनिक सरहद से नहीं हटता. ये काम सबके बस की बात नहीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF Jawan Completes 47 Push Ups Within 40 Seconds, BSF, BSF Viral Video, BSF Trending Video, Latest Trending Video, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com