विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

नदी में तैर रहा था कंगारू, पुलिसवालों ने निकाला बाहर तो फिर कूद गया पानी में... देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के केनबेरा (Canberra) में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दो पुलिसकर्मियों ने नदी से कंगारू को बाहर निकाला. बाहर निकालने के बाद वो फिर पानी में कूद गया.

Also Read in
नदी में तैर रहा था कंगारू, पुलिसवालों ने निकाला बाहर तो फिर कूद गया पानी में... देखें VIDEO
कंगारू को पुलिसकर्मियों ने निकाला बाहर तो कूद गया पानी में... देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के केनबेरा (Canberra) में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दो पुलिसकर्मियों ने नदी से कंगारू को बाहर निकाला. बाहर निकालते ही वो फिर पानी में कूद गया. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर शेयर किया गया है. एबीसी न्यूज के मुताबिक, केनबेरा की बुरले लेक में कंगारू को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया था. 

ये भी पढ़ें: कॉकरोच का 'सिगरेट पीते' हुए Video हुआ वायरल, ट्विटर पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी जेटस्की से कंगारू को नदी किनारे लाते हैं और जमीन पर छोड़ देते हैं. लेकिन कंगारू फिर पानी में छलांग लगा देता है और तैरते हुए दूर निकल जाता है. वीडियो के आखिर में पुलिसकर्मी वापस कंगारू को रेस्क्यू करने निकल पड़ते हैं. 

ये भी पढ़ें: सुपरमार्केट में चोरी करने पहुंचा कुत्ता, उठाया सामान और ऐसे लगा दी दौड़, देखें Viral Video

एबीसी न्यूज के मुताबिक, कंगारू अच्छे से तैरना जानते हैं. हालाकी आस-पास खड़े लोगों ने बताया कि ये कंगारू नदी में फंस गया था. उसने बाहर निकलने की कोशिश की थी. लेकिन कॉन्क्रीट की दीवारें होने के कारण बाहर नहीं आ सका. 

ये भी पढ़ें: शराब पीकर फ्लाइट में शख्स ने खोलना चाहा दरवाजा तो यात्रियों ने किया ऐसा... देखें Video

देखें VIDEO:

Jetski police in Canberra attempt to arrest swimming suspect [OC] from r/australia

लेक के पास खड़े एक शख्स डीन इस्रेब ने बताया कि पुलिस दूसरी बार कंगारू को पकड़ने में कामयाब रही थी. डीन इस्रेब बोले, ''पुलिसकर्मी वापस कंगारू के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला. उन्होंने फिर कंगारू को रस्सी से बांधा और ट्रक में रखकर ले गए.'' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Canberra, Cops Rescue Kangaroo From Lake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com