विज्ञापन

बच्चे का टिफिन देख जब पूरी क्लास ने बजाई तालियां, रुला देगा टीचर का ये अंदाज!

आजकल जहां बच्चों के बीच 'कौन क्या लाया है' की रेस लगी रहती है, वहीं एक सरकारी स्कूल के बच्चे ने अपनी सादगी से सबको पछाड़ दिया. टिफिन खुला तो सिर्फ रोटी और चीनी निकली, लेकिन उसकी टीचर ने इसे ही 'बादशाही' खाना बना दिया. टीचर ने न सिर्फ उस बच्चे के लिए तालियां बजवाईं, बल्कि पूरी क्लास को एक ऐसा सबक दे दिया जो बड़े बड़े सूरमा नहीं दे पाते.

बच्चे का टिफिन देख जब पूरी क्लास ने बजाई तालियां, रुला देगा टीचर का ये अंदाज!
बच्चे के लंच बॉक्स में निकली चीनी रोटी तो मैडम ने जो किया...वीडियो देख आपकी भी आंखें भर आएंगी!

Roti Cheeni Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने 'अमीरी गरीबी' की दीवार को एक पल में ढहा दिया. स्कूल में जब एक मासूम सा बच्चा अपने टिफिन में सिर्फ सूखी रोटी और चीनी लेकर पहुंचा, तो टीचर ने उसे शर्मिंदा करने के बजाय कुछ ऐसा किया कि पूरी क्लास तालियों से गूंज उठी. ये खबर सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि इंसानियत का सबसे खूबसूरत सबक है.

रोटी और चीनी वाला टिफिन स्कूल लेकर पहुंचा बच्चा (Teacher student viral video)

आजकल के दौर में जहां बच्चे पिज्जा बर्गर और पास्ता के पीछे दीवाने हैं, वहां एक छोटे से बच्चे के सादा टिफिन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हुआ ये कि एक मासूम बच्चा स्कूल पहुंचा, लेकिन उसके लंच बॉक्स में कोई शाही पनीर या पराठा नहीं था, बल्कि थी एक बड़ी सी रोटी और उस पर रखी थोड़ी सी चीनी. गरीबी के मारे मां बाप के पास शायद उस वक्त यही सबसे अच्छा विकल्प था. जब क्लास टीचर की नजर उस बच्चे के टिफिन पर पड़ी, तो नजारा ही बदल गया.

ये भी पढ़ें:-'समोसा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं'...इस डिश को देख समोसा प्रेमियों के दिलों पर चली छुरिया!

अमूमन ऐसे हालात में बच्चे हीन भावना का शिकार हो जाते हैं, लेकिन उस टीचर ने अपनी सूझबूझ से कमाल कर दिया. उन्होंने बच्चे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते हुए कहा, 'क्या बात है और पूरी क्लास से उस बच्चे के लिए जोरदार तालियां बजवाईं.'

कल सब यही लाएंगे... (student lunch viral video)

टीचर यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पूरी क्लास को बड़े प्यार से समझाया कि ये खाना कितना लजीज है. उन्होंने बाकी बच्चों से पूछा, 'कल कौन कौन अपने घर से रोटी चीनी लेकर आएगा?' और यकीन मानिए, पूरी क्लास ने खुशी खुशी हाथ उठा दिए. उस टीचर ने एक पल में उस मासूम के अंदर आत्मविश्वास का ऐसा जज्बा भर दिया कि उसके चेहरे की मुस्कान ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. इंस्टाग्राम पर up2date.ind नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग कह रहे हैं कि काश...हर स्कूल में ऐसी ही टीचर हो, जो किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर इंसानियत और बराबरी का असली पाठ पढ़ा सके.

ये भी पढ़ें:-'मगरमच्छ देखना है तो बाजू वाले को फेंक दो'...जबलपुर के भेड़ाघाट वाले इस गाइड की बातें सुन नहीं रुकेगी हंसी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teacher Kindness, Lunchbox Empathy, Roti Sugar Viral Video, Student Lunch, Roti Cheeni Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com