UPSC 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, बिहार के शुभम कुमार (UPSC Topper Shubham Kumar) ने पूरे देश में टॉप कर प्रदेश का नाम रौशन किया है. शुभम की इस सफ़लता पर पूरा देश गर्व कर रहा है. अपनी सफ़लता पर ने कहा- मैं बेहद खुश हूं. मैं अपनी सफ़लता का श्रेय अपने परिजनों को देना चाहता हूं. मेरे परिजनों ने हमेशा मेरी मदद की है. पढ़ाई के दौरान मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है. ये सब मेरी फैमिली के सपोर्ट के कारण ही संभव हुआ है. शुभम कुमार की इस सफ़लता पर देश के कई नेताओं ने, अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है. अभी हाल ही में शुभम कुमार ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.
पोस्ट देखें
सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 1 रैंक प्राप्त हुई है। मेरा यह लगातार दूसरा बार सिलेक्शन हुआ है, 2019 में 290 रैंक हासिल किया था,
— Subham Kumar ???????? (@itsSubhamKumar) September 25, 2021
आप सभी के सहयोग व प्रोत्साहन के लिये तहे दिल से धन्यवाद। ????
हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियो से एक बात बोलूंगा मेहनत करते रहे, सफलता अवश्य मिलेगी।#जयहिंद ????????
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुभम कुमार ने पोस्ट में लिखा है- "सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 1 रैंक प्राप्त हुई है। मेरा यह लगातार दूसरा बार सिलेक्शन हुआ है, 2019 में 290 रैंक हासिल किया था, आप सभी के सहयोग व प्रोत्साहन के लिये तहे दिल से धन्यवाद. हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियो से एक बात बोलूंगा मेहनत करते रहे, सफलता अवश्य मिलेगी. यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार ने हिन्दी माध्यम के छात्रों से कहा- मेहनत करिए, सफ़लता ज़रूर मिलेगी."
शुभम कुमार ने अपनी पोस्ट में हिन्दी माध्यम से यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को कहा कि मेहनत के ज़रिए ही आप सफ़ल हो सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों को बधाई भी दी है. शुभम की पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट को पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा है- "बहुत बहुत शुभकामनाएँ सुभम जी.आप बहुत सारे युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी बने हैं !"
बहुत बहुत शुभकामनाएँ सुभम जी ????????????????????????
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) September 25, 2021
आप बहुत सारे युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी बने हैं ! https://t.co/xXhvFpmsmR
शुभम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. अपनी मेहनत से शुभम ने एक अलग पहचान बनाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं