विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2024

पटरी से उतर कर खेत में पहुंचा रेल का डिब्बा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO, लोगों ने कहा- अब इसी से खेत जुतेगा

इंडियन रेलवे का एक वीडियो बिहार के गया से वायरल हो रहा है. जहां एक ट्रेन डिरेल हुई और इंजन का जो हाल हुआ उसे देखने लोग पहुंच गए, जिसके बाद इस पर बहुत सारे मीम्स भी बने.

बिहार के गया में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ ट्रेन का इंजन

Train Derailed In Bihars Gaya: इंडियन ट्रेन्स से जुड़ी इन दिनों खूब खबरें आ रही हैं. कभी ट्रेन एक्सीडेंट की खबरें आ रही हैं, तो कभी ट्रेन की खिड़की तोड़ते लोग दिख रहे हैं. हालांकि, ट्रेन की खिड़की तोड़ने की खबर फेक ही बताई जा रही है. इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी घटनाएं हैं, जो वाकई हुई हैं या फेक हैं कहा नहीं जा सकता, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इंडियन रेलवे का एक ऐसा ही वीडियो बिहार के गया से भी वायरल हो रहा है, जहां एक ट्रेन डिरेल हुई और इंजन का जो हाल हुआ उसे देखने लोग पहुंचे और बहुत सारे मीम्स भी बने.

खेत में उतरा इंजन

सोशल मीडिया पर ट्रेन का वीडियो बहुत वायरल हुआ. ये लोकोमोटिव ट्रेन रघुनाथपुरा गांव के एक खेत में डिरेल हुई. ये गांव वजीरगंज स्टेशन से लेकर कोल्हना हॉल्ट के बीच में पड़ता है. हालांकि, इस ट्रेन के डिरेल होने के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई, लेकिन ट्रेन डिरेल होने के बाद ट्रेन का एक डिब्बा उतर कर खेत के बीच में पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर के बहुत सारे लोग इस ट्रेन के डिब्बे को देखने पहुंच गए. देखते ही देखते खेत में पहुंचा इंजन वायरल भी हुआ. ट्रेन को खेत में पहुंचा देखकर ये मीम्म भी वायरल हुए कि अब खेत जोतने के लिए सीधे ट्रेनें ही आया करेंगी.

ऐसे डिरेल हुआ डिब्बा

इस घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, ये इंजन बिना डिब्बों के ही दौड़ रहा था. जो गया की तरफ जा रहा था. लूप लाइन पर चलते समय इंजन ट्रेक से उतर गया और भीड़ ने उसे घेर लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एक रेलवे रिलीफ टीम भी मौके पर पहुंची और इंजन को वापस ट्रैक पर पहुंचाया. इस संबंध में एनडीटीवी की टीम ने वजीरगंज स्टेशन मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल सका.

ये भी देखेंः- क्या वाकई भूतिया है चंदेरी की कटी घाटी...जहां शूट हुई Stree 2 फिल्म

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Engine In Field, Train Derailed In Bihars Gaya, Train Derailed, Train Accident, Gaya Train Engine Derailed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com