विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

TikTok Viral: समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे! 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

टिकटॉक (TikTok) पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक वीडियो टिकटॉक पर छाया हुआ है, जिसको देखकर पहली नजर में आप भी धोखा खा जाएंगे.

Also Read in
TikTok Viral: समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे! 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
समुद्र से निकला इतना बड़ा 'सांप' कि इंसान दिखने लगे चींटी जैसे!

टिकटॉक (TikTok) पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक वीडियो टिकटॉक पर छाया हुआ है, जिसको देखकर पहली नजर में आप भी धोखा खा जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल सांप समुद्र के अंदर से निकल रहा है. पहली नजर में देखकर लग रहा है कि जैसे असली सांप है लेकिन बता दें, इस वीडियो को एडिट करके बनाया गया है.

लड़की को Kiss करते कैमरे में पकड़ा गया लड़का, फिर बनाने लगा ऐसी शक्ल, देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे लोग खड़े हैं और फोटो क्लिक कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सांप समुद्र के बीच फन फैलाकर बैठा है. इस वीडियो को @mrbikkeeraj नाम के टिकटॉक क्रिएटर ने पोस्ट किया है.

शिकार के लिए बाघ ने लगाई दौड़ तो खड़ा हो गया भालू फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें लड़ाई का पूरा Video

देखें Video:

@mrbikkeeraj

bhai log sach mein hai

♬ original sound - mrbikkeeraj

इस वीडियो के अब तक 28 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 2 मिलियन लाइक्स और 13 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''पहली बार में देखने से ये वीडियो असली लग रहा है, लेकिन दूसरी बार में समझ आया कि ये एडिट किया गया है.'' अन्य यूजर ने लिखा, ''गजब तरीके से की गई एडिटिंग, देखकर लग ही नहीं रहा कि ये वीडियो नकली है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, Big Snake, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com