सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में परिवार के साथ छुट्टियां मनानी हो या फिर दोस्तों के साथ सैर सपाटा करना हो हर अपडेट सोशल मीडिया पर डालना चलन बन गया है. एक ही लोकेशन पर दर्जनों तस्वीरें लेना, रेस्तरां में खाते समय डिशेज की तस्वीरें पोस्ट करना और हर एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर करना नया ट्रेंड है. ऐसे में हर वक्त हमारी उंगलियां मोबाइल पर और नजरें उसकी स्क्रीन पर टिकी रहती हैं. इस दौर में एक रेस्तरां ने ऐसा अनोखा ऑफर दिया है जो लोगों को लुभा तो रहा है लेकिन सोच में भी डाल दे रहा है.
इटली, वेरोना में एक नया रेस्तरां, अल कॉन्डोमिनियो (Al Condominio) एक शर्त के साथ वाइन की एक मुफ्त बोतल ऑफर कर रहा है. ये शर्त बेहद कमाल की है, जो आपको अजीब भी लग सकती है. शर्त ये है कि रेस्तरां में खाने के दौरान ग्राहक को अपना फोन बंद रखना होगा. The Guardian के अनुसार, रेस्तरां के मालिक एंजेलो लैला को उम्मीद है कि यह "डिजिटल डिटॉक्स" रेस्तरां में खाने का मजा लेने आने वालों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा, बिना सोचे-समझे फोन स्क्रॉल करने के बजाय उनके बीच बातचीत को बढ़ावा देगा.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
शर्त के पीछे ये है मकसद
उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा रेस्तरां खोलना चाहते थे जो दूसरों से अलग हो. इसलिए हमने इस फॉर्मेट को चुना - ग्राहक एक साथ सुखद पल का आनंद लेते हुए टेक्नोलॉजी से दूर रह सकते है. टेक्नोलॉजी एक समस्या बनती जा रही है - हर पांच सेकंड में अपने फोन को देखने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन कई लोगों के लिए यह एक दवा की तरह है. इस तरह उनके पास इससे अलग रखने और अच्छी वाइन पीने का मौका है."
रेस्तरां में आने वाले लोग जो इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, अपने फोन को इट्रेंस गेट पर एक पर्सनल लॉकबॉक्स में सुरक्षित रखते हैं. समीक्षाओं के आधार पर, रेस्तरां सबसे उत्साही ग्राहक को उनकी अगली विजिट पर मुफ्त भोजन भी मुहैया कराती है. मीडिया आउटलेट ने बताया कि इस नये फॉर्मेट ने निश्चित रूप से बिजनेस को बढ़ावा दिया है, जो यहां आने वाले कस्टमर को डिजिटल दुनिया से दूर वास्तविक जीवन में एक दूसरे से जुड़ने का मौका देता है.
लैला ने कहा, "प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है नब्बे प्रतिशत ग्राहकों ने वाइन के बदले में अपने फोन को अलग रखने का विकल्प चुना है. लोगों को इसे अपनाते हुए देखना वास्तव में एक खूबसूरत बात है - वे अपने फोन पर तस्वीरें देखने या मैसेजेस का जवाब देने के बजाय एक-दूसरे से बात कर रहे हैं."
ये Video भी देखें: Voting पर मुफ़्त पोहे, जलेबी और आइस्क्रीम..., मतदान में नंबर वन बनाने की अनूठी पहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं