विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

कपल ने प्री-वेडिंग फोटोशूट में CAA और NRC का किया विरोध, किसी ने की तारीफ तो कोई बोला पाकिस्तान जाओ..

कपल जीएल अरुण गोपी और आशा शेखर एक तस्वीर में प्लेकार्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं जिसपर 'NO CAA' और 'NO NRC' लिखा हुआ है. 

Also Read in
कपल ने प्री-वेडिंग फोटोशूट में CAA और NRC का किया विरोध, किसी ने की तारीफ तो कोई बोला पाकिस्तान जाओ..
हाथ में 'प्ले कार्ड' पकड़े अरुण गोपी और आशा शेखर
  • कपल ने प्री-वेडिंग फोटोशूट में किया CAA और NRC का विरोध.
  • कपल की कई लोगों ने तारीफ की है.
  • वहीं, कई लोगों ने उन्हें पाकिस्तान जाने तक की सलाह दे डाली है.
नई दिल्ली:

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें विरोध का अनोखा तरीका दिखाई दे रहा है. केरल के तिरुवनंतपुरम के रहने वाले एक कपल ने एक अनोखा प्री-वेडिंग फोटोशूट कराकर CAA और NRC का विरोध किया है. कपल जीएल अरुण गोपी और आशा शेखर एक तस्वीर में प्लेकार्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं जिसपर 'NO CAA' और 'NO NRC' लिखा हुआ है. 

आशा और अरुण की शादी 31 जनवरी 2020 को होनी है. फेसबुक पर प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें First Look Photography नाम के एक पेज ने शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है-  'हम साथ हैं. इसलिए देश को भी साथ होना चाहिए.'

सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट को लेकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोगों को ये फोटोशूट पंसद आ रहा है और वे कपल को सपोर्ट कर रहे हैं. तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कपल को पाकिस्तान जाने तक की सलाह दे डाली है. 

mveq8818

फेसबुक पोस्ट के कमेंट्स का स्क्रीनशॉट 


आपको बता दें कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आस-पास के देशों में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. इस एक्ट के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Couple, CAA, NRC, Pre-Wedding Shoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com