Smallest Jail In The World: दुनियाभर में ऐसी कई बड़ी-छोटी जेल मौजूद हैं, जहां कई खतरनाक और खूंखार अपराधियों को कैद करके रखा गया है. बात करें भारत की तो यहां तिहाड़ और येरवडा जेल (जिसके बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं) ऐसी हैं, जहां हजारों कैदी रहते हैं, लेकिन क्या आप किसी ऐसी जेल के बारे में जानते हैं, जिसमें सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हों? आज हम आपको एक ऐसी ही दुनिया की सबसे छोटी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं.

168 साल पुरानी जेल (worlds smallest prison has 2 small cells)
दरअसल, यह जेल ब्रिटेन के सबसे छोटे आइलैंड पर बनी हुई है, जिसे दुनिया की सबसे छोटी जेल भी कहा जाता है. बताते हैं कि, यह जेल 168 साल पुरानी है, जिसको बनाने का ऑर्डर कोर्ट ने साल 1832 में दिया था, लेकिन इस जेल को पूरा होने में 24 साल लग गए थे. इसके पीछे कई कारण दिए जाते हैं, जैसे पैसों की कमी वगैरह- वगैरह. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सर्क आइलैंड पर बनी 'सर्क जेल' को दुनिया की सबसे छोटी जेल का दर्जा दिया गया है, जिसमें एक समय में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, 5.4 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस सर्क आइलैंड में करीब 562 लोग रहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

जेल के अंदर थोड़े बहुत बदलाव (Sark Prison UK Built In 1856)
बता दें कि, इस जेल का निर्माण साल 1856 में किया गया था. सोचने वाली बात है कि सालों बीत गए, लेकिन इतना वक्त गुजरने के बाद भी इस जेल में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. हैरानी की बात है कि, इस जेल को अंदर से दो हिस्सों में बांट दिया गया, जिससे मात्र दो कमरे ही निकल पाए. इस वजह से जेल में अधिकतम 2 से 3 दिन के लिए ही कैदी को रखा जा सकता है. इस जेल का एक कमरा 6 बाय 6 फीट और दूसरा 6 बाय 8 फीट का है. हाल फिलहाल में जेल के अंदर कुछ थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं, जैसे पानी, टॉयलेट और बिजली की व्यवस्था कर दी गई है.
ये भी देखें: Weather Update: गर्मी का कहर बरकरार, झुलस रहे भारत के कई राज्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं