विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

चोरों ने लाखों के सामान के साथ-साथ चुरा लिया छोटा ‘लैब्राडोर’, परिवार ने कहा-सब रख लो, बस कुत्ता दे दो

इस परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनकी चार साल की बेटी की सबसे अच्छी दोस्त साशा थी.

चोरों ने लाखों के सामान के साथ-साथ चुरा लिया छोटा ‘लैब्राडोर’, परिवार ने कहा-सब रख लो, बस कुत्ता दे दो
चोरों ने लाखों सामान के साथ-साथ चुरा लिया छोटा ‘लैब्राडोर’
  • चोरों ने लाखों सामान के साथ-साथ चुरा लिया छोटा ‘लैब्राडोर’
  • परिवार ने कहा-सब रख लो, बस कुत्ता दे दो
  • इस घटना की पड़ताल में जुट गई है पुलिस
नई दिल्ली: दुनिया में आए दिन अजीबो-गरीब घटनाएं घटती रहती हैं. इन घटनाओं के कुछ सकारात्मक पहलू निकलकर आते हैं, तो कुछ नकारात्मक. आए दिन चोरी की घटनाएं आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जो चोरी की घटना घटी है उसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलु नजर आते हैं.दरअसल, बीते सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स के घर में चोरी की घटना घटी. चोरी किए गए सामान में लैपटॉप, आईपैड, ज्वैलरी और कुछ इलैक्ट्रॉनिक्स सामान थे. लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली खबर यह है कि चोरों ने उस घर से पालतू कुत्ते के बच्चे को भी चोरी कर लिया. यह परिवार सबसे ज्यादा परेशान इसी बात से था कि चोरों ने उनकी आठ हफ्ते की ‘लैब्राडोर साशा’ चोरी हो गई. घटना के कुछ दिन बाद उस परिवार ने मीडिया के जरिए उन चोरों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनकी साशा को उन्हें लौटा दें. यह खबर ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई थी. 
यह भी पढ़ें: इस 5 महीने के नन्हें ‘हिम तेंदुए’ ने लगाई इतनी ऊंचाई से छलांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान, तस्वीरें वायरल

इस परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनकी चार साल की बेटी की सबसे अच्छी दोस्त साशा थी. यह उनके लिए काफी नुकसानदेह है कि साशा के बिना उनकी बच्ची कैसी रहेगी. इस परिवार ने मीडिया को बताया कि सोमवार को जब वे घर में आए, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान चोरी हो चुका था. जिसके बाद सोशल मीडिया और पुलिस में उन्होंने उसे ढूंढने की गुहार लगाई और गुरुवार को 'साशा' उन्हें घर के पीछे गार्डन में वापस मिल गई. उनका कहना है कि शायद चोर उनकी अपील की वजह से साशा को छोड़ गए हैं. 
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में हजारों मधुमक्खियों की मौत, जानें क्‍या है पूरा मामला

इस घटना पर रयान हुड ने कहा था कि हम चोरी किए गए सामान को वापस नहीं चाहते, लेकिन उन्हें उनकी साशा को लौटा दें. हुड ने चैनल नाइन को बताया,  ‘हम सोचते हैं कि जो लोग भी उसे ले गए थे, उन्होंने इस भावनात्मक अपील के कारण या फिर डर के कारण साशा को वापस छोड़ गए हैं.’ वहीं, विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि साशा अपनी प्यारी दोस्त के साथ जब होती है तो वह काफी प्यार से उसके साथ खेलती है और खुश रहती है. पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि साशा की वापसी के बाद यह परिवार काफी खुश है.

VIDEO: कुत्ते को घुमाने को लेकर दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चली गोली
उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है और जल्द ही इन चोरों का पता भी लगा लिया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thieves In Australia, IPad And Puppy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com