विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

गिलहरी को लगी थी बहुत तेज़ प्यास, शख्स ने तुरंत पानी पिलाया, इस वीडियो ने लाखों को रुलाया

इंसान हो या जानवर, प्यास सभी को लगती है. पानी पीने के लिए इंसानों को ज़्यादा परेशानी नहीं होती है. आसानी से वो पानी पी लेते हैं, मगर जानवरों के साथ दिक्कत होती है. उन्हें पानी के लिए नदियों और तालाबों पर आश्रित होना पड़ता है.

गिलहरी को लगी थी बहुत तेज़ प्यास, शख्स ने तुरंत पानी पिलाया, इस वीडियो ने लाखों को रुलाया

इंसान हो या जानवर, प्यास सभी को लगती है. पानी पीने के लिए इंसानों को ज़्यादा परेशानी नहीं होती है. आसानी से वो पानी पी लेते हैं, मगर जानवरों के साथ दिक्कत होती है. उन्हें पानी के लिए नदियों और तालाबों पर आश्रित होना पड़ता है. अभी सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यासी गिलहरी को कैसे एक शख्स पानी पिला रहा है. वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है.

वीडियो देखें

वीयरल वीडियो में देखा जा सकता  है कि एक गिलहरी बहुत ही प्यासा है. वो पानी के लिए एक शख्स से हाथ जोड़ रहा है. दोनों हाथों से निवेदन करते हुए पानी की मांग कर रहा है. तभी पास खड़े एक शख्स ने अपनी बॉटल से गिलहरी को पानी पिला दिया. पानी पीते ही गिलहरी भाग जाता है. ये वीडियो कई लोगों को भावुक कर दिया है.

इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है. अब तक इसे 3.4 मिलियन लोगों ने देखा है. इस वीडियो को 3 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है, करीब 14 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है, वहीं 1.9 हज़ार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं. 

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- बेहद मर्मस्पर्शी वीडियो है ये.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Social Media, Trending News Hindi, Viral News In Hindi, Trending News In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com