विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2021

रस्सी को हवा में लहराते हुए लड़की ने किया गजब का स्टंट, IPS बोला- 'हमारा देश अनोखे टैलेंट्स की खदान है' - देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक लड़की का है, जिसमें वह रस्सी को एक हाथ से पकड़कर हवा में स्टंट करते हुए नजर आ रही है.वीडियो में आप देख सकते कि लड़की ने एक हाथ में रस्सी पकड़ रखी है और उसे हवा में लहराते हुए वह स्टंट् कर रही है.

रस्सी को हवा में लहराते हुए लड़की ने किया गजब का स्टंट, IPS बोला- 'हमारा देश अनोखे टैलेंट्स की खदान है' - देखें Video
रस्सी को हवा में लहराते हुए लड़की ने किया गजब का स्टंट, IPS बोला- 'हमारा देश अनोखे टैलेंट्स की खदान है'

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिनसे हमें पता चलता है कि हमारा देश भी टैलेंट्स से भरा हुआ है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यह जरूर मान लेंगे कि वाकई हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक लड़की का है, जिसमें वह रस्सी को एक हाथ से पकड़कर हवा में स्टंट करते हुए नजर आ रही है.

देखें Video: 

यह वीडियो आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है. ‘मिलिए #SkipperSimran से. इनका ये वीडियो देखते समय पलक ना झपकें. हमारा भारत देश वाकई अनोखे टैलेंट्स की खदान है. हो सकता है कि इसे दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही प्रशिक्षण और मंच मिले.'

वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे लड़की ने एक हाथ में रस्सी पकड़ रखी है और उसे हवा में लहराते हुए वह स्टंट् कर रही है. लड़की के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है. लोग इस लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skipper Simran, IPS Officer Dipanshu Kabra Twitter, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com