विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

साइकिल चलाते हुए एक शख्स का पीछा करने लगा भालू, IPS बोला- 'कभी हम, तो कभी मोटिवेशन हमें ढूंढ लेता है...'

सोशल मीडिया पर अब एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें एक शख्स साइकिल चला रहा है और एक भालू उसका पीछा कर रहा है. इस फोटो को आईपीएस अफसर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और फोटो पर जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

साइकिल चलाते हुए एक शख्स का पीछा करने लगा भालू, IPS बोला- 'कभी हम, तो कभी मोटिवेशन हमें ढूंढ लेता है...'
साइकिल चलाते हुए एक शख्स का पीछा करने लगा भालू, IPS बोला- 'कभी हम, तो कभी मोटिवेशन हमें ढूंढ लेता है...'

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो हमारे दिल को छू लेते हैं या फिर हमें हैरान कर देते हैं. कई बार तो ऐसे वीडियो या फोटोज देखने को मिलते हैं, जिनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जाता है. वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, तो हमें एक नई सीख या प्रेरणा देती हैं. ऐसे ही सोशल मीडिया पर अब एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें एक शख्स साइकिल चला रहा है और एक भालू उसका पीछा कर रहा है. इस फोटो को आईपीएस अफसर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और फोटो पर जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘कभी कभी हम मोटिवेशन ढूंढते हैं, कभी मोटिवेशन हमें ढूंढ लेता है.' यह फोटो देखने में ही काफी मजेदार है. सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो पर लोग ढेर सारी फनी कमेंट्स कर रहे हैं.

बता दें कि इस फोटो को अबतक 6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. फोटो पर फनी कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान ऐसा मोटिवेशन फेस ना करवाए कभी.' दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाग मुन्ना भाग'. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘और जब मोटिवेशन हमें ढूँढता हैं तो हम मंजिल तक पहुँचने में जान लगा देते हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Dipanshu Kabra Twitter, Motivational Photo, Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com