विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

इस 5 महीने के नन्हे ‘हिम तेंदुए’ ने लगाई इतनी ऊंचाई से छलांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान, तस्वीरें वायरल

हिम तेंदुआ एक सुंदर जानवर है, लेकिन इसकी गुर्राहट किसी को भी डराने के लिए काफी है. यह अत्यंत दुर्लभ जीव है.

इस 5 महीने के नन्हे ‘हिम तेंदुए’ ने लगाई इतनी ऊंचाई से छलांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान, तस्वीरें वायरल
इस 5 महीने के नन्हें ‘हिम तेंदुए’ ने लगाई इतनी ऊंचाई से छलांग.
  • इस 5 महीने के नन्हें ‘हिम तेंदुए’ ने लगाई इतनी ऊंचाई से छलांग
  • अपनी मां के साथ बार-बार छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है यह तेंदुआ
  • हिम तेंदुए की यह तस्वीर वायरल हो रही है
नई दिल्ली: आपने तेंदुआ के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन आज आपको ‘हिम तेंदुआ’ के बारे में बता रहे हैं. हिम तेंदुआ एक सुंदर जानवर है, लेकिन इसकी गुर्राहट किसी को भी डराने के लिए काफी है. यह अत्यंत दुर्लभ जीव है. यह देश-विदेश के कुछ खास चिड़ियाघरों में ही दिखाई देता है. हिम तेंदुआ सामान्य तेंदुए की तुलना में कुछ छोटा होता है. इसका माथा ऊंचा होता है तथा छोटी-सी थूथनी होती है. हिम तेंदुए लगभग 1.4 मी लम्बे होते हैं और इनकी पूंछ 90-100 सेमी तक होती है. इनके भार 75 किलो तक हो सकता है. इन तेंदुए की खाल पर सलेटी और सफेद फर्क होता है और गहरे लाल रंग का धब्बे होते हैं और पच पर स्ट्रीज बनने वाले होते हैं. इन तेंदुओं के पैर भी बड़े और ऊनी होते हैं, ताकि बर्फ में चलना सहज हो सके. हिम तेंदुआ की गुर्राहट से डर तो लगता है, लेकिन यह तेंदुए कुछ ऐसा भी कर जाते हैं, जो देखने में काफी प्यारा लगता है. यह भी पढ़ें:  डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के चेहरे से मिलता है इस कुत्ते का कान, फोटो वायरल

ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है, जब यह हिम तेंदुआ काफी ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और अपने चेहरे के बल बर्फ में गिर जाते हैं. ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब हिम तेंदुआ ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो बर-बार नाकाम हो रहा है, फिर भी यह तेंदुआ लगातार कूदने की कोशिश में लगा हुआ है. जापान के तमा जू पार्क में यह नजारा देखने को मिला, जब एक छोटा तेंदुआ अपनी मां के साथ काफी ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा है. यह हिम तेंदुआ अपने हाथों के बल बार-बार कूदने की कोशिश करता है, लेकिन वह बार-बार अपने मुंह के बल गिर जाता है. यह तेंदुए जानते हैं कि यह लोग 50 फीट की ऊंचाई से भी छलांग लगा सकते हैं. इस छोटे हिम तेंदुआ का नाम फूकु-कुन है, जो सिर्फ 5 महीने का है.
  यह भी पढ़ें: Video: एमएस धोनी ने दिखाया डांस में कौशल तो हंसी नहीं रोक पाईं पत्‍नी साक्षी

हिम तेंदुए की छलांग लगाती हुई 4 तस्वीरें ‘नेकोयाजी’ ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर करते ही यह तस्वीरें वायरल हो गईं. अभी तक इस फोटो को 57,000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. इस फोटो पर 30,000 से ज्यादा रिट्वीट भी किया गया है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, फूकु-कुन अपने असफल प्रयास के बाद काफी दुखी था और किसी भी अच्छी बिल्ली की तरह उसने हार नहीं मानी. उसने फिर से अपने हाथों के बल कूदने की कोशिश शुरू कर दी.

VIDEO: कुत्ते को घुमाने को लेकर दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चली गोली
हिम तेंदुए की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Month Old Snow Leopard, Snow Leopard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com