विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन तो सरकारी बस चुरा ले गया शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा...

हैदराबाद (Hyderabad) के एक शख्स को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (Telangana State Road Transport Corporation) की बस चुरा ली.

Also Read in
घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन तो सरकारी बस चुरा ले गया शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा...
घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन तो सरकारी बस चुरा ले गया शख्स

हैदराबाद (Hyderabad) के एक शख्स को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (Telangana State Road Transport Corporation) की बस चुरा ली. जब स्थान पर बस खड़ी नहीं मिली तो परिवहन निगम को हड़कंप मच गया. किसी को समझ नहीं आया कि इतनी बड़ी बस चोरी कैसे हो सकती है. 

बेरोज़गार डॉक्टर का अजीबोगरीब मैट्रिमोनियल ऐड वायरल, बोला- 'चाहिए कट्टर देशभक्त और बच्चे पालने में एक्सपर्ट दुल्हन...'

यह घटना रविवार रात को हुई जब विकाराबाद जिले में बस स्टॉप पर रुकी. बस स्टेशन पर काम करने वाले शख्स सरकारी बस को लेकर फरार हो गया. क्योंकि उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला. अपने स्थान पर पहुंचने के बाद वो बस छोड़कर फरार हो गया. 

इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से भी आगे निकले Virat Kohli, 930 पोस्ट कर रचा ये इतिहास

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Vikarabad, Man Stole TSRTC Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com