विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2011

सूरत में दबंगों ने एक महिला के बाल काटे

रुद्रपुरा इलाके में रहने वाली यह महिला देर शाम को घर लौट रही थी कि तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर पिटाई शुरू कर दी।
सूरत: गुजरात के सूरत शहर में संगीता नाम की एक कामकाजी महिला दबंगों की दबंगई का शिकार बनी। शहर के रुद्रपुरा इलाके में रहने वाली यह महिला देर शाम को घर लौट रही थी कि तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतने से भी जब पेट नहीं भरा तो उन्होंने उसके सिर के बाल काट दिए। यही नहीं बिजली का करंट देने की भी कोशिश की गई। दरअसल, अपहरणकर्ताओं को संगीता का अपने किसी रिश्तेदार के साथ संबंध होने का शक था जिसके चलते संगीता के साथ यह सलूक किया। फिलहाल संगीत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दलित महिला के साथ हुए इस कृत्य को देख स्थानीय पुलिस ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सूरत, महिला, पिटाई, अपहरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com