विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2012

दिवाली पर सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दी भारतीयों को बधाई

दिवाली पर सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दी भारतीयों को बधाई
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
दुनियाभर के भारतीयों को अंतरिक्ष से एक खास दिवाली संदेश मिला है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दीप पर्व के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
न्यूयार्क: दुनियाभर के भारतीयों को अंतरिक्ष से एक खास दिवाली संदेश मिला है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दीप पर्व के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में एक तरह से तैरती सुनीता एक स्थानीय टीवी शो के लिए स्क्रीन पर भारतीय ध्वज के सामने नजर आईं। उन्होंने कहा ‘मैं भारत में हर व्यक्ति को और दुनियाभर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा ‘यह बहुत ही अच्छा पर्व है और मैं खुश हूं कि अंतरिक्ष स्टेशन पर हम इसकी शुभकामनाएं दे रहे हैं।’ 47 वर्षीय सुनीता ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की छात्रा रिति भल्ला से यह बात कही। रिति शहर के टीवी चैनल पर दीवाली के विशेष कार्यक्रम के लिए सुनीता का साक्षात्कार कर रही थीं।

सुनीता के साथ अंतरिक्ष में केवल भारतीय ध्वज ही नहीं है। वह अपने साथ संस्कृत के शब्द ‘ओउम’ की एक तस्वीर तथा उपनिषदों की प्रतियां ले गई हैं। यह प्रतियां सुनीता को अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होने से पहले उनके पिता ने दी थीं। इस साक्षात्कार का प्रसारण दीवाली के अवसर पर 75 देशों में किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Space Station, Sunita Williams, Diwali Message, स्पेश स्टेशन, सुनीता विलियम्स, दिवाली संदेश