विज्ञापन

आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें, धंसी हुई आंखों को ठीक करने का आसान तरीका, डॉक्टर से जानिए

एक उम्र के बाद आंखों के नीचे की स्किन ढीली पड़ने लगती है. लेकिन सही देखभाल और पोषण की मदद से स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है. यहां जानिए आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें और धंसी हुई आंखों को ठीक करने का आसान तरीका क्या है?

आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें, धंसी हुई आंखों को ठीक करने का आसान तरीका, डॉक्टर से जानिए
आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें?

आंखें चेहरे की सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं और इनके आसपास की स्किन भी बाकी चेहरे की तुलना में काफी पतली और नाजुक होती है. लगातार झपकने, बढ़ती उम्र, तनाव, नींद की कमी और स्किन में कोलेजन घटने के कारण आंखों के नीचे की स्किन ढीली पड़ने लगती है. जिससे आंखों के नीचे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और धंसी हुई दिखने लगती है. अक्सर लोग आंखों के नीचे इस तरह के बदलाव को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मान लेते हैं, लेकिन सही देखभाल और पोषण की मदद से स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है. अगर आपकी आंखों के नीचे की स्किन भी ढीली हो गई है तो कुछ आसान उपाय से इसे टाइट किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें और धंसी हुई आंखों को ठीक करने का आसान तरीका क्या है?

आंखों के नीचे ढीली स्किन कैसे टाइट करें?

स्किन केयर एक्सपर्ट डॉक्टर मनोज दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने आंखों को हेल्दी रखने के आसान तरीके बताए हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, आंखों के आसपास की स्किन लगातार मूवमेंट में रहती है. इसके अलावा यहां ऑयल ग्लैंड्स भी कम होती हैं, जिससे स्किन जल्दी ड्राई हो जाती है. ऐसे में स्किन को सही नमी और देखभाल न मिलने पर फाइन लाइन्स और ढीलापन अधिक दिखाई देने लगता है.

रात में लगाएं ये आसान अंडर-आई पैक

आंखों के नीचे ढीली स्किन को टाइट करने के लिए एक चम्मच वैसलीन, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे सोने से पहले आंखों के आसपास हल्के हाथों से लगाएं. शहद स्किन को नमी देने में मदद करता है, जबकि नारियल तेल स्किन को मुलायम बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

अंडर-आई सीरम लगाएं

आंखों के आसपास की स्किन के लिए विशेष रूप से तैयार अंडर-आई सीरम उपयोगी हो सकते हैं. ऐसे सीरम में पाए जाने वाले पेप्टाइड्स, रेटिनॉल और सेरामाइड्स जैसे तत्व स्किन की नमी बनाए रखने और एजिंग के संकेतों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

मखाना और करी पत्ता का सेवन

मखाने को हल्का भूनकर उसमें थोड़ा करी पत्ता मिलाकर पाउडर तैयार करें. ये दोनों पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और संतुलित आहार का हिस्सा होते हैं. ऐसे में मखाना और करी पत्ते का सेवन आंखों के लिए हेल्दी होता है.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dark Circles, Eyes, Eye Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com