विज्ञापन

क्या अंतरिक्ष में बच्चा पैदा कर सकती है औरत? विज्ञान के सामने खड़ा सबसे बड़ा सवाल

धरती से बाहर जाने का ख्वाब अब हकीकत बन चुका है. रॉकेट उड़ रहे हैं, स्पेस टूरिज्म बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा सवाल सिर उठाने लगा है, जो साइंस से ज्यादा इंसानियत से जुड़ा है. अगर कोई महिला अंतरिक्ष में गर्भवती हो जाए तो क्या वहां नया जीवन मुमकिन है या फिर ये ख्वाब किसी खामोश खतरे की तरफ इशारा करता है.

क्या अंतरिक्ष में बच्चा पैदा कर सकती है औरत? विज्ञान के सामने खड़ा सबसे बड़ा सवाल
मंगल मिशन से पहले डराने वाली स्टडी, धरती से दूर इंसानों के नए जीवन के जोखिम

Space Baby Birth: अंतरिक्ष अब केवल वैज्ञानिक प्रयोगों तक सीमित नहीं रहा. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन एक तरह का वर्कप्लेस बन चुका है. कमर्शल स्पेस फ्लाइट्स बढ़ रही हैं और मंगल मिशन की तैयारी तेज है. ऐसे में प्रजनन स्वास्थ्य अब सैद्धांतिक बहस नहीं रहा. Reproductive Biomedicine Online जर्नल में छपी एक इंटरनेशनल स्टडी इसी खतरे की तरफ इशारा करती है.

अंतरिक्ष अब सिर्फ मिशन नहीं (Space is no longer just exploration)

स्टडी के मुताबिक माइक्रोग्रैविटी, कॉस्मिक रेडिएशन और जैविक घड़ी की गड़बड़ी प्रजनन के लिए बड़ा खतरा हैं. जानवरों पर हुई रिसर्च बताती है कि रेडिएशन मासिक चक्र बिगाड़ सकता है और कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. इंसानों पर खासकर लंबे मिशन में इसका असर अभी भी एक रहस्य बना हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या IVF और ART बन सकते हैं सहारा (Can IVF and ART help in space)

एक दिलचस्प बात यह है कि आधुनिक Assisted Reproductive Technology जैसे IVF, Gamete Freezing और Genetic Screening अब ऑटोमेटेड और पोर्टेबल हो चुकी हैं. एक्सपर्ट गाइल्स पामर मानते हैं कि तकनीक बेहद मुश्किल हालात में भी काम कर सकती है, लेकिन अंतरिक्ष में गर्भावस्था को लेकर अब तक कोई इंडस्ट्री स्टैंडर्ड मौजूद नहीं है.

ये भी पढ़ें:-आसमान में अटका सूअर और नीचे अंधेरे में डूबा पूरा गांव

सबसे बड़ा खतरा रेडिएशन (Cosmic radiation is the biggest danger)

धरती का वायुमंडल हमें कॉस्मिक किरणों से बचाता है, अंतरिक्ष में ये सुरक्षा नहीं होती. गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में एक तेज रेडिएशन भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है. बाद के महीनों में प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है. अंतरिक्ष में जन्म अभी सपना है, लेकिन बिना ठोस नीति और वैज्ञानिक तैयारी के यह सपना खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-13 करोड़ साल पुराना रहस्य आया बाहर, देखते ही वैज्ञानिक भी चौंक उठे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com