विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2021

‘सर जी चूल्हे की गरम चपाती आपके लिए...’ सोनू सूद को फैन ने किया ऑफर, तो एक्टर ने कही ये मज़ेदार बात

एक फैन ने उन्हें मिट्टी के चूल्हे पर पकाई हुई रोटी की पेशकश की है. तो बॉलीवुड अभिनेता ने उस शख्स से पूछा कि क्या उन्हें चपाती के साथ खाने के लिए कुछ अचार और दाल भी मिल सकती है.

Also Read in
‘सर जी चूल्हे की गरम चपाती आपके लिए...’ सोनू सूद को फैन ने किया ऑफर, तो एक्टर ने कही ये मज़ेदार बात
सर जी चूल्हे की गरम चपाती आपके लिए...’ सोनू सूद को फैन ने किया ऑफर

सोनू सूद जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की मदद करने के लिए लोगों की बहुत तारीफें पाई,  उनकी तारीफ अब एक ट्विटर यूजर को दिए गए दिल जीत लेने वाले जवाब के लिए भी की जा रही है. दरअसल, एक फैन ने उन्हें मिट्टी के चूल्हे पर पकाई हुई रोटी की पेशकश की है. जब फैन ने उनके लिए चूल्हे पर चपाती पकाते हुए एक फोटो शेयर की, तो बॉलीवुड अभिनेता ने उस शख्स से पूछा कि क्या उन्हें चपाती के साथ खाने के लिए कुछ अचार और दाल भी मिल सकती है.

दाल-रोटी उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब में एक लोकप्रिय भोजन है. फैन ने सोनू सूद के एक ट्वीट के जवाब में फोटो शेयर की जिसमें एक्टर ने उन खबरों का खंडन किया कि वह एक समारोह के लिए पंजाब में होंगे. सोनू सूद ने कहा, कि वह अगले कुछ दिनों के लिए "मुंबई में शूटिंग में बिजी" हैं.

यूजर ने फोटो के साथ लिखा, "सर जी, यह गर्मागर्म चपाती आपके लिए चूल्हे पर बनाई जा रही है." सोनू सूद ने पोस्ट को ट्वीट करते हुए कहा, "भाई, क्या मुझे कुछ अचार और दाल भी मिल सकती है?"

फैन ने सोनू सूद की एक पुरानी पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसमें अभिनेता ने उन खबरों का खंडन किया था कि वह एक समारोह के लिए पंजाब में होंगे. सोनू सूद ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों के लिए "मुंबई में शूटिंग में बिजी" हैं.

इस बीच ट्विटर यूजर्स ने किछ मजेदार कमेंट्स भी किए. इस पोस्ट को अबतक करीब 20 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं. एक यूजर ने हिंदी में कहा, 'आपको 'मक्के की रोटी' और 'सरसों दा साग' मिलेगा. दूसरे ने कहा, "आम आदमी का खाना, आम आदमी के लिए".

हाल ही में, दबंग अभिनेता ने अपने फैंस के लिए एक फिल्म से खुद की एक पुरानी फोटो शेयर की थी. जिसमें वो क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, भगत सिंह की भूमिका में नजर आए थे. उन्होंने शहीद-ए-आजम फिल्म में यह किरदार निभाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Twitter Reply, Sonu Sood Reply To Fan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com