Son Gift Car Decorated with Notes: जींद के जुलाना में इन दिनों एक रिटायरमेंट पार्टी के चर्चे हर नुक्कड़ पर हो रहे हैं. जैजैवंती स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्सिंग ऑफिसर शान देवी ने अपनी जिंदगी के करीब 40 साल मरीजों की सेवा में लगा दिए. जब उनके विदाई का वक्त आया, तो उनके लाडले बेटे ने कुछ ऐसा 'जगाड़' भिड़ाया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. आमतौर पर लोग नई गाड़ी को फूलों और रिबन से सजाते हैं, लेकिन यहां तो मामला ही 'टकाटक' था. बेटे ने अपनी मां को जो नई कार तोहफे में दी, उसे 10-10 रुपये के नोटों से ऐसे ढका गया था जैसे गाड़ी को रुपयों की चादर ओढ़ा दी गई हो.
ये भी पढ़ें:-केदारनाथ में दिखा 73 साल की 'दादी' का दम: न घोड़ा लिया..न पालकी, हर-हर महादेव बोलते हुए पहुंच गईं बाबा के दर
नोटों वाली कार देख मां के छलके आंसू (New Car Decorated with Currency Notes Instead of Flowers)
जैसे ही शान देवी केंद्र से बाहर आईं, उनका स्वागत किसी 'रानी' की तरह हुआ. ड्राइवर के शीशे को छोड़कर कार के हर कोने पर नोट चिपकाए गए थे और बीच में मां की प्यारी सी तस्वीर लगी थी. यह सिर्फ एक महंगा तोहफा नहीं था, बल्कि एक बेटे का अपनी मां के संघर्षों के प्रति 'रॉयल' सलाम था. शान देवी ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि रिटायरमेंट का दिन इतना यादगार होगा. उनके मुताबिक, 'बेटे-बहू ने जो सरप्राइज दिया, उसने तो कलेजा खुश कर दिया.' आखिर 39 साल की नौकरी के बाद इससे शानदार विदाई और क्या हो सकती थी.

नोटों से सजी कार की गिफ्ट (Viral Video of Unique Retirement Gift in Jind Haryana)
इस अनोखी विदाई का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. कोई इसे 'हरियाणवी स्वैग' कह रहा है तो कोई बेटे की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहा है. लोग मजे लेते हुए ये भी कह रहे हैं कि, 'भाई ने कम से कम फूलों के मुरझाने का टेंशन तो खत्म कर दिया.' अब ये नोटों वाली गाड़ी जहां से भी गुजर रही है, लोग रुक-रुक कर सेल्फी ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-आखिरी इच्छा की अनोखी कहानी...न जलाया, न दफनाया...मरने के बाद बहन की हड्डियों से बना दी विंड चाइम
कहते हैं मां की ममता का कर्ज कोई नहीं उतार सकता, लेकिन जींद के इस बेटे ने अपनी कोशिश से यह साबित कर दिया कि खुशियां मनाने का अंदाज अगर जुदा हो, तो वो पल इतिहास बन जाते हैं. शान देवी के लिए यह कार सिर्फ एक सवारी नहीं, उनके बेटे का अटूट प्यार है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं