ट्रेन के इंजन केबिन में सांप को हैंडल के पास घूमते देखा गया. सांप को देखकर लोको-पायलट भी डर गया. जम्मू-उधमपुर मेल के इंजन केबिन में सांप आया था. ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है. लोको-पायलट ने एनडीटीवी के प्राइम टाइम एंकर को तस्वीर और इसकी जानकारी भेजी है.
ट्रेन के अंदर सेल्फी कैमरा लगाकर लड़की ने किया खुद का फोटोशूट, लोग बनाते रहे VIDEO
रवीश कुमार ने फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ''मेरे व्हाट्स एप में कभी भी कुछ भी आ सकता है. एक दिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भी हलो आ जाएगा! इन मेसेजों के कारण मेरी हर सुबह नई हो जाती है. आज सुबह एक लोको-पायलट का मेसेज आया. वीडियो में देख रहा हूँ कि जम्मू उधमपुर मेल के इंजन केबिन में साँप हैंडल के सामने बैठा है। घूम फिर रहा है. चालक ट्रेन रोक कर कंट्रोल रूम में फोन कर रहा है. कभी-कभार हो जाने वाली ऐसी घटना का क्या किया जा सकता है. ग़नीमत है कि ट्रेन रूकी थी और साँप हैंडल के पास निकल आया. चलती ट्रेन में तेज़ हवा के झोंकों के साथ फ़न काढ़ कर बैठ जाता तब क्या होता!
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जालियों के ऊपर चढ़ता देखा गया मगरमच्छ, ऐसे पहुंचा मिलिट्री बेस पर, देखें VIDEO
वैसे भी कभी ट्रेन के चालक का केबिन देखिएगा. इतनी बड़ी रेल सेवा में केबिन में जल्दी संभव नहीं है लेकिन होना चाहिए. एयरकंडीशन की बात हुई मगर नहीं किया गया. तेज़ गर्मी में जलते हुए गाड़ी चला रहे होते हैं. इंजन की गर्मी से भी केबिन धधक रहा होता है. इसके बाद भी कमाल देखिए कि चालक भाई लोग हमें सुरक्षित पहुँचा देते हैं. अपना काम शानदार करते हैं. जल्दी एसी हो और केबिन साउंड प्रूफ़ हो. ऐसी मेरी प्रार्थना है.
'गुजरात के IAS अधिकारी मेरी बेटी के पिता हैं...', साबित करने के लिए महिला कराना चाहती हैं DNA टेस्ट
यही नहीं इंजन में शौचालय नहीं होता है। कई घंटों तक मल-मूत्र का परित्याग रोकने के कारण उन्हें बहुत सी बीमारियाँ हो जाती हैं. राजधानी के इंजन में भी शौचालय नहीं होता है. हाल ही बाँबे डिविज़न में लोकल का चालक ट्रेन रोक कर पेशाब करने लगा. जनता ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया लेकिन कोई समझ नहीं सका कि बग़ैर शौचालय के किसी की क्या हालत हो सकती है. वैसे लोकल में जनता के लिए शौचालय नहीं होता होगा फिर भी लंबी दूरी की ट्रेन में रात रात भर बग़ैर शौचालय के इन चालक भाइयों की हालत कितनी ख़राब हो जाती होगी. फ़िलहाल हैंडल के सामने साक्षात नाग देवता का दर्शन करें!''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं