केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti irani) ने 14 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में अपने फैंस और फॉलोअर्स को बिहू, पोंगल, उत्तरायण और मकर संक्रांति खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट में खुद की एक फोटो शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लोगों को बधाई संदेश भी दिया है. उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें स्मृति ईरानी एक ने साड़ी पहनी है और एक सुंदर लाल शॉल ओढ़ी है, इसके साथ ही उन्होंने पने सर पर एक जापी पहनी हुई, जो असम की एक पारंपरिक शंक्वाकार टोपी है, जो कसकर बुने हुए बांस या बेंत से बनाई जाती है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में स्मृति ईरानी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नज़र आ रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्मृति ईरानी ने फोटो शेयर करते हुए उसके साथ लोगों को मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू कके लिए शुभकामनाएं दी हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है,"यह हमारे प्रियजनों को बिहू, पोंगल, उत्तरायण और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं हैं, आज वह दिन है जब हम अपनी भरपूर फसल के लिए धन्यवाद देते हैं, हमारे विविध समारोहों के साक्षी होते हैं, आशीर्वाद लेते हैं और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं. उत्सव पतंग का, तिल गुड़ का, खिचड़ी का... दिल से मनाओ..खूब तरक्की पाओ, ".
बता दें कि बिहू (Bihu) असम में मनाया जाता है और यह एक फसल का त्यौहार है, जो माघ के महीने में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है. जो जनवरी और फरवरी के बीच होता है. माघ बिहू इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा. तमिल सौर कैलेंडर के अनुसार, पोंगल (Pongal) थाई माह के प्रारंभ में मनाया जाता है और यह भगवान सूर्य को समर्पित है. यह आज मनाया जा रहा है. इसका समापन 17 जनवरी को होगा. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) या उत्तरायण भगवान सूर्य को समर्पित हिंदू कैलेंडर में एक त्यौहार का दिन है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं