विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2015

मुंबई : बीयर पी, धौंस दी, महिला ने रातभर पुलिस थाने में जमकर किया हंगामा

मुंबई : बीयर पी, धौंस दी, महिला ने रातभर पुलिस थाने में जमकर किया हंगामा
बीयर पीकर थाने में रातभर महिला ने किया हंगामा..
मुंबई: किसकी हिम्मत हो सकती है कि वह रात के समय पुलिस थाने में लाया जाए और बीयर पर बीयर चढ़ाता रहे और पुलिस वालों को धौंस देता रहे। ऐसी ही एक घटना 17 सितंबर को हुई और वह भी किसी दूर दराज के इलाके में नहीं बल्कि मुंबई में अंधेरी के MIDC पुलिस थाने में  घटित हुई। इस घटना को अंजाम देने वाली एक 32 वर्षीय महिला थी।

पुलिस थानेवालों को धौंस भी देती रही...
इस पुलिस थाने में 17 सितम्बर की रात एक महिला पुलिस थाने में खुलेआम बियर पीती रही और पुलिस असहाय देखती रही। इतना ही नहीं महिला रह रह कर पुलिसवालों को धौंस भी दे रही थी। मामला महिला से जुड़ा था और देर रात का मामला था इसलिए पुलिस ने उसके साथ कोई सख्ती तो नहीं बरती लेकिन उसका वीडियो जरूर बना लिया।

पुलिस ने सख्ती नहीं बरती लेकिन वीडियो बना लिया...
वीडियो में दिख रही महिला खुद को हरियाणा की बता रही थी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रात में सूचना मिली थी कि एक महिला शराब पीकर हंगामा कर रही है। उसे पुलिस थाने लाया गया। लेकिन, उसने हंगामा जारी रखा और अपने साथ लाई बीयर की बोतल से शराब पीती रही।

सुबह पुलिस ने 1200 रुपए का जुर्माना वसूला...
17 सितंबर की रात भर ये हंगामा चलता रहा। सुबह जब उसका नशा उतरा तो उसने अपने किए पर माफी मांगी। पुलिस के मुताबिक, सुबह 1200 रुपये का जुर्माना वसूल कर उसे छोड़ दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, अंधेरी MIDC पुलिस स्टेशन, Mumbai, Andheri Police Station