वाशिंगटन:
वैज्ञानिक कई सालों तक इस सवाल का हल जानने के लिए जूझते रहे कि भारत इतने कम समय में उत्तर की तरफ क्यों खिसक गया। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के भूवैज्ञानिकों ने 8.0 करोड़ साल पहले यूरेशिया की तरफ भारत की प्लेट के बढ़ने के कारणों का पता लगा लिया है।
उनके मुताबिक, दो सबडक्शन क्षेत्रों के संयोजन द्वारा भारत की प्लेट उत्तर की तरफ खिंचती चली गई। इस प्रक्रिया के तहत एक टेक्टोनिक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे चली जाती है। दल ने हिमालय क्षेत्र की चट्टानों के अवशेषों को इकट्ठा कर यह पता लगाया कि इन दोनों सबडक्शन क्षेत्रों में क्या हुआ। इसके बाद इन्होंने दोहरी सबडक्शन प्रणाली के लिए एक मॉडल तैयार किया और यह पता लगाया कि भारत के प्राचीन झुकाव दो कारकों पर निर्भर हो सकते हैं।
एक प्लेटों की चौड़ाई और दूसरा दोनों प्लेटों के बीच की दूरी। यदि दोनों प्लेटें संकरी हैं और एक-दूसरे से अलग हैं, तो इससे यकीनन भारतीय प्लेट का झुकाव तेज गति से होने की संभावना है। समूह ने अपने नए मॉडल में हिमालय क्षेत्र से प्राप्त माप को शामिल किया और यह पता चला कि दोहरी सबडक्शन प्रणाली के कारण ही शायद भारतीय प्लेट का झुकाव कुछ 8.0 करोड़ साल पहले ही यूरेशियाई प्लेट की तरफ तीव्र गति से हो गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय महाद्वीप, भारत की प्लेट, यूरेशिया, भूवैज्ञानिक खोज, Indian Sub Continent, Indian Plate, Urasia, Geologists