विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2012

पृथ्वी और विशाल खगोलीय पिंड के टकराने से बना था चंद्रमा

पृथ्वी और विशाल खगोलीय पिंड के टकराने से बना था चंद्रमा
शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि चंद्रमा की उत्पत्ति एक खगोलीय पिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद उत्पन्न विशाल आग की लपटों से हुई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि चंद्रमा की उत्पत्ति एक खगोलीय पिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद उत्पन्न विशाल आग की लपटों से हुई।

अपोलो अभियानों के जरिये चंद्रमा से लाई गई मिट्टी और पत्थरों के अध्ययन से पता चला है कि इनमें भारी मात्रा में जस्ता मौजूद है, जिससे अरबों साल पहले चंद्रमा की उत्पत्ति का संकेत मिलता है।

चंद्रमा के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो सकता था, क्योंकि वर्तमान की तुलना में पहले यह पृथ्वी की परिक्रमा बहुत करीब से करता था जिससे तब यहां कुछ कुछ घंटे के अंतराल में ज्वार भाटा पैदा होते थे।

इन ज्वारों से तटरेखाओं पर लवणता में नाटकीय रूप से कमी या अधिकता होती थी, जिसे अरबों साल पहले डीएनए जैसे जैविक अणु (बायोमॉलीक्यूल) की उत्पत्ति का जिम्मेदार माना जाता है।

शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व करने वाले वाशिंगटन विश्वविद्यालय के डॉक्टर फ्रेडरिक मोयनियर ने कहा कि शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की चट्टानों के पत्थरों के 20 नमूनों और एक चंद्रक्षुद्रग्रह का अध्ययन किया। इनमें वह पत्थर शामिल है, जो अपोलो 11, 12, 15 और 17 अभियानों में लाए गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moon Born, Moon, Earth Collision, चंद्रमा, चंद्रमा का जन्म, पृथ्वी, खगोलीय पिंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com