विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2025

हाथ में पाक का झंडा लेकर खड़े थे पाकिस्तानी,तभी रशियन जवान ने लगा दिया 'जय श्री राम' का नारा,भीड़ का रिएक्शन..

Influencer Chants Jai Shree Ram: हाल ही में एक रूस के शख्स ने जब पाकिस्तान में बोला 'जय श्री राम', तो वहां के लोगों ने जो रिएक्शन दिया...वो अब इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है.

हाथ में पाक का झंडा लेकर खड़े थे पाकिस्तानी,तभी रशियन जवान ने लगा दिया 'जय श्री राम' का नारा,भीड़ का रिएक्शन..
रूसी शख्स ने पाकिस्तान की गलियों में लगाया 'जय श्री राम' का नारा, भीड़ ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया वायरल

Russian man Jai Shree Ram Pakistan video: कभी-कभी एक छोटा-सा पल दिलों को जोड़ देता है. कुछ ऐसा ही हुआ जब रूस के कंटेंट क्रिएटर मैक्सिम शेरबाकॉव (Maxim Shcherbakov) ने पाकिस्तान की सड़कों पर पूरे आत्मविश्वास से 'जय श्री राम' का नारा लगाया. जहां कोई सोच सकता था कि ऐसा करने पर माहौल गर्म हो जाएगा, वहीं हुआ कुछ बिल्कुल उल्टा...वहां मौजूद लोगों ने मुस्कुराकर न केवल उसका साथ दिया, बल्कि कुछ ने खुद भी ये जयकारा दोहराया.

वायरल हुआ रूस-पाकिस्तान का ये अनोखा वीडियो (Jai Shree Ram chants in Pakistan)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बिजली की तरह फैल गया. क्लिप में मैक्सिम किसी पाकिस्तानी वर्दी जैसी ड्रेस में नजर आ रहे हैं, पीछे लोग पाकिस्तान के झंडे लिए हुए हैं और सबके चेहरों पर मुस्कान है. यह नजारा देखकर लोगों ने कहा, 'ये कोई इंडियन है पिछली जन्म का.' तो किसी ने लिखा, 'यहां हर धर्म का सम्मान होता है, बस इरादा साफ होना चाहिए.'

धर्म से ज्यादा इंसानियत की जीत (Pakistan crowd reaction)

वीडियो के कमेंट सेक्शनहिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों ओर के यूजर्स ने इसे 'दिल छू लेने वाला पल' बताया. कई लोगों ने कहा कि, 'ये नजारा दिखाता है कि सीमाओं से परे भी इंसानियत जिंदा है.' एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'यहां हर धर्म को मानने की आजादी है. हिंदू त्योहार भी हम सब मिलकर मनाते हैं.'

पाकिस्तान में हिंदू त्योहारों का रंग (Russian influencer Pakistan video)

वैसे ये पहली बार नहीं जब पाकिस्तान से ऐसा वीडियो वायरल हुआ है. हाल ही में नवरात्रि के दौरान वहां के हिंदू समुदाय का गरबा और डांडिया डांस करते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुए थे. लोगों ने इसे देखकर कहा, 'धर्म नहीं, दिल जोड़ते हैं ये जश्न.'

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jai Shree Ram Chants In Pakistan, Russian Influencer, Russian Influencer Chants Jai Shree Ram, Jai Shree Ram In Pakistan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com