Noida Property Prices Viral Video: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपना खुद का घर बनाने का सपना लोगों के लिए अब किसी चुनौती से कम नहीं है. यहां आसमान छूते प्रॉपर्टी के दामों ने मिडिल क्लास के पसीने छुड़ा दिए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स ने बताया है कि, कैसे एक छोटे से 2 बीएचके फ्लैट के लिए भी अब लाखों की कमाई और भारी-भरकम सेविंग की जरूरत पड़ रही है.
ये भी पढ़ें:-10 रुपये की चाय ने चमकाई किस्मत,38 हजार की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
माचिस के डिब्बे जैसे फ्लैट की भारी कीमत (Matchbox Sized Flat Price In Noida)
हाल ही में ऋषि शांडिल्य नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि, आज सैलरीड प्रोफेशनल के लिए शहर में रहना और घर खरीदना दिन प्रतिदिन बेहद मुश्किल होता जा रहा है. इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक छोटे से यानी माचिस के डिब्बे जैसे 2 बीएचके फ्लैट की कीमत भी आपको हैरान कर सकती है. वीडियो में उन्होंने बताया कि, आज एक छोटे से फ्लैट की कीमत भी 75 लाख से 80 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है.
डाउन पेमेंट और होम लोन का चौंकाने वाला गणित (Down Payment And Home Loan Calculation)
कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक, सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि इसे खरीदने के लिए जेब में मोटा पैसा होना भी बहुत जरूरी है. ऐसे फ्लैट को खरीदने के लिए कम से कम 20 से 25 लाख रुपये का डाउन पेमेंट चाहिए होता है. इसके बाद बाकी के पैसों के लिए बैंक से होम लोन के लिए आवेदन करना पड़ता है. ऐसे में खरीदार की मंथली सैलरी कम से कम 1 लाख से एक लाख बीस हजार रुपये तक होनी चाहिए, तब जाकर आपको लगभग 55 से 60 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकता है और बैंक की मंजूरी मिलती है.
ये भी पढ़ें:-इस नौकरी से हो जाएंगे मालामाल! लेकिन काम सुन कांप उठेगा कलेजा
60 हजार की मंथली ईएमआई का दबाव (Monthly EMI Burden On Homebuyers)
ऋषि शांडिल्य ने अपनी पोस्ट में बताया है कि, असली परेशानी लोन मिलने के बाद शुरू होती है. लोन मिलने के बाद हर महीने की किस्त यानी ईएमआई भरने से शुरू होता है. हिसाब लगाया जाए तो हर महीने लगभग 60,000 से 65,000 रुपये सिर्फ लोन की किस्त चुकानी होगी. डाउन पेमेंट और होम लोन के इस चौंकाने वाले गणित ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं